दिल्ली में 14 दिसंबर को कांग्रेस पार्टी की वोट चोर गद्दी छोड़ रैली में कौशाम्बी से बड़ी संख्या में कार्यकर्ता होंगे शामिल

कौशाम्बी: दिल्ली में 14 दिसंबर को कांग्रेस पार्टी की वोट चोर गद्दी छोड़ रैली में कौशाम्बी से बड़ी संख्या में कार्यकर्ता होंगे शामिल,

यूपी के कौशाम्बी जिला कांग्रेस कमेटी कार्यालय मंझनपुर में SIR से परेशान जनता और पुनः संगठन निर्माण को लेकर समीक्षा बैठक की गई !

समीक्षा बैठक में बोलते हुए जिला अध्यक्ष गौरव पाण्डेय ने कहा कि जनवरी माह में संगठन का पुनः गठन किया जाएगा, जिसमें जो भी निष्क्रिय पदाधिकारी हैं उनको पद मुक्त किया जाएगा एवं नए कार्यकर्ताओं को जिम्मेदारी दी जाएगी, उन्होंने कहा कि जिला कांग्रेस कमेटी कौशाम्बी में एक विस्तृत संगठन का निर्माण किया जाएगा।

SIR को लेकर जिला अध्यक्ष ने कहा जिस प्रकार से सरकार के आदेश पर BLO माइनॉरिटी एवं पिछड़ा वर्ग के वोट को काट रहे हैं, यह बहुत ही दुखद है क्या वह इस देश के नागरिक नहीं है, इस पर सरकार को विचार करना चाहिए और लोकतांत्रिक देश में इस तरह की गलत नीतियों का में विरोध करता हूं।

इस मौके पर बोलते हुए जिला उपाध्यक्ष नैयर रिजवी ने कहा सरकार का यह दोहरा चरित्र है,जिस प्रकार से SIR के माध्यम से माइनॉरिटी वर्ग का वोट काटा जा रहा है वह बहुत ही गलत है, कांग्रेस पार्टी ने हमेशा से सभी वर्ग एवं समुदाय को एक साथ लेकर चलने का काम किया है, इस प्रकार SIR के नाम कर लोकतंत्र की हत्या कांग्रेस पार्टी नहीं होने देगी,हम सभी लोग इसका पुरजोर तरीके से विरोध करेंगे।

निवर्तमान प्रदेश सचिव एवं जिला कोऑर्डिनेटर राजेश साहनी ने कहा कि दिल्ली में जननायक राहुल गांधी के द्वारा वोट छोड़ गद्दी छोड़ रैली की जा रही है, जिसमें जिले से अधिक से अधिक संख्या में कार्यकर्ता एवं आम जनमानस दिल्ली पहुंचेंगे, वह सरकार की गलत नीति के खिलाफ पुरजोर तरीके से आवाज उठाएंगे।

जिला उपाध्यक्ष राम सूरत रैदास ने सरकार पर निशाना साधते हुए कहा कि सरकार दलित व पिछड़ा की विरोधी सरकार है,यह दलित को नीचे दिखाना चाहती है वह 5 किलो राशन देकर उनके वोट का दुरुपयोग कर रही है, दलित समुदाय जाग चुका है।दलित समुदाय इसका पुरजोर विरोध करेगा।

इस दौरान प्रमुख रूप के पूर्व प्रदेश सचिव राम बहादुर त्रिपाठी, प्रदेश सचिव राजेश साहनी, ज़िला उपाध्यक्ष मोहम्मद अकरम, राम सूरत रैदास, पूर्व प्रदेश सचिव, राम बहादुर त्रिपाठी, महासचिव नैयर रिज़वी, शशि मिश्रा बेरौंचा, ज़िला सचिव हेमन रावत , तबरेज अहमद,नगर अध्यक्ष करारी सकील अब्बास, नगर अध्यक्ष भरवारी, विन्देश्वरी प्रसाद, सेवादल उपाध्यक्ष, अफ़कार अहमद , ब्लॉक अध्यक्ष नेवादा रावेन्द्र यादव, ब्लॉक अध्यक्ष मंझनपुर, प्रदीप सिंह पटेल, ब्लॉक अध्यक्ष सिराथू, राम प्रकाश पडा , नगर महासचिव मंझपुर, नौसे आलम , मोहम्मद फ़हीम, मोहम्मद आकिब, मोहम्मद नईम,फ़रहत कुरैशी, बाबूलाल, छोटे लाल, रामदास, इंद्रपाल मौजूद रहे।

Ashok Kesarwani- Editor
Author: Ashok Kesarwani- Editor