कौशाम्बी में मिशन शक्ति फेज-6 के तहत वृद्धजनों को किया गया जागरूक, एएसपी अमिता सिंह ने लिया आशीर्वाद

कौशाम्बी: कौशाम्बी में मिशन शक्ति फेज-6 के तहत वृद्धजनों को किया गया जागरूक, एएसपी अमिता सिंह ने लिया आशीर्वाद,

यूपी के कौशाम्बी जिले में मिशन शक्ति अभियान फेज-6 के तहत पुलिस की ओर से महिलाओं की सुरक्षा, सम्मान और जागरूकता के साथ समाज के बुजुर्गों के प्रति संवेदनशीलता का संदेश दिया जा रहा है। इसी क्रम में कौशाम्बी एएसपी अमिता सिंह की पहल पर मंझनपुर कोतवाली क्षेत्र के ओसा स्थित दादा-दादी निवास वृद्धाश्रम में जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया।

नवरात्रि में आयोजित इस कार्यक्रम में पुलिस अधिकारियों एवं कर्मचारियों ने वृद्धाश्रम पहुंचकर बुजुर्गों से मुलाकात की और उनका कुशलक्षेम जाना। इस दौरान एएसपी अमिता सिंह ने वृद्धजनों से आशीर्वाद लिया तथा उन्हें आवश्यक सामग्री वितरित की। कार्यक्रम के माध्यम से बुजुर्गों के प्रति सम्मान, सेवा और संवेदनशीलता का संदेश दिया गया।

कार्यक्रम में मंझनपुर सीओ सौरभ सामंत भी मौजूद रहे। वृद्धाश्रम में महिला सुरक्षाकर्मियों सहित पुलिस बल की सहभागिता रही। इस अवसर पर वृद्धाश्रम के प्रबंधक आलोक राय भी उपस्थित रहे।

पुलिस की इस पहल से वृद्धजनों के बीच अपनत्व और सम्मान का भाव देखने को मिला। मिशन शक्ति अभियान के तहत इस तरह के कार्यक्रमों का उद्देश्य समाज में जागरूकता बढ़ाने के साथ जरूरतमंदों और बुजुर्गों के प्रति संवेदनशील व्यवहार को प्रोत्साहित करना है।

 

Ashok Kesarwani- Editor
Author: Ashok Kesarwani- Editor