RSS की महिला विंग की स्वयंसेविकाएं अब घर घर जाकर हिन्दुत्व और संघ की विचारधारा का करेंगी प्रचार प्रसार

कौशाम्बी:RSS की महिला विंग की स्वयंसेविकाएं अब घर घर जाकर हिन्दुत्व और संघ की विचारधारा का करेंगी प्रचार प्रसार,

यूपी के कौशाम्बी जिले में राष्ट्रीय स्वयं सेवक संघ (RSS)के 100 वर्ष पूरे होने के उपलक्ष्य में भरवारी स्थित RSS जिला कार्यालय में बुधवार को नारी सशक्तिकरण एवं जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया।

इस जागरूकता शिविर में सैंकड़ों महिलाओं को राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ की गतिविधियों और विचारधारा से अवगत कराया गया।कार्यक्रम के तहत, RSS की महिला विंग की स्वयंसेविकाएं अब घर-घर जाकर लोगों को धर्म के प्रति जागरूक करेंगी। इस अभियान का उद्देश्य लोगों के भीतर हिन्दुत्व की भावना को जगाना और संघ की विचारधारा का प्रचार करना है।

नारी सशक्तिकरण की प्रदेश अध्यक्ष माया ने बताया कि इस महिला विमर्श कार्यक्रम में उपस्थित महिलाओं को अपने नगर और जिले में हिन्दुत्व के बारे में जागरूकता फैलाने और आरएसएस की विचारधाराओं से लोगों को अवगत कराने के तरीके बताए गए।

आरएसएस की महिला विंग आपदाओं जैसे बाढ़ और भूकंप, तथा महामारियों के दौरान राहत कार्यों में सक्रिय भूमिका निभाती है। इसके अतिरिक्त, भारतीय वीरांगनाओं से प्रेरणा लेने के लिए क्विज और सम्मान समारोह जैसे कार्यक्रम भी आयोजित किए जाते हैं।महिला विमर्श में आरएसएस की महिला पदाधिकारी महिलाओं को सामाजिक और आर्थिक रूप से सशक्त होने के लिए प्रोत्साहित करती हैं। उन्हें पिछड़ी परंपराओं से मुक्त होने की बात भी कही जाती है।

इस कार्यक्रम में प्रदेश अध्यक्ष माया देवी, जिलाध्यक्ष प्रीति कौशल, नगर अध्यक्ष रीना केसरवानी सहित निशा केसरवानी, संगीता, रीता, मनोरमा, विनीता, मधु कौशल और दर्जनों अन्य महिलाएं उपस्थित रहीं।

 

Ashok Kesarwani- Editor
Author: Ashok Kesarwani- Editor