कौशाम्बी: रमजान में जरूरतमंदों को राहत की सौगात:मुख्तार फातिमा फाउंडेशन ने 50 जरूरतमंद परिवारों तक पहुंचाई रमजान किट,
यूपी के कौशाम्बी जिले में पवित्र माह रमजान के मौके पर मुख्तार फातिमा फाउंडेशन की ओर से जरूरतमंद परिवारों के बीच विशेष रमजान किट का वितरण किया गया है। संस्था के राष्ट्रीय अध्यक्ष खुशनुर अली एवं शहादत अली शेख के नेतृत्व में यह सेवा कार्य संपन्न हुआ, जिसमें 50 जरूरतमंद परिवारों को उनके घर तक पहुंचकर किट उपलब्ध कराई गई।फाउंडेशन की टीम ने घर-घर जाकर किट वितरित की, जिससे रोजेदारों को शहरी और इफ्तार की तैयारियों में राहत मिल सके। किट में आवश्यक खाद्य सामग्री शामिल की गई, ताकि पूरे रमजान माह में परिवारों को सहयोग मिल सके।
संस्था पदाधिकारियों ने बताया कि रमजान का महीना त्याग, सब्र, भाईचारे और जरूरतमंदों की मदद का संदेश देता है। इसी भावना के साथ यह अभियान चलाया गया है, ताकि कोई भी परिवार अभाव में इबादत करने को मजबूर न हो।फाउंडेशन ने आगे भी ऐसे मानवीय कार्य निरंतर जारी रखने का संकल्प लिया है। स्थानीय लोगों ने इस पहल की सराहना करते हुए कहा कि इस तरह के सामाजिक कार्य समाज में इंसानियत और आपसी सौहार्द को मजबूत करते हैं।








