कौशाम्बी में अवैध खनन और ओवरलोड पर कार्रवाई के दौरान खान निरीक्षक को ट्रक चालकों ने जमकर पीटा,वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल,14 पर FIR दर्ज

कौशाम्बी: कौशाम्बी में अवैध खनन और ओवरलोड पर कार्रवाई के दौरान खान निरीक्षक को ट्रक चालकों ने जमकर पीटा,वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल,14 पर FIR दर्ज,

यूपी के कौशाम्बी जिले में बालू के अवैध खनन और ओवरलोड पर कार्रवाई के दौरान खान निरीक्षक को ट्रक चालकों ने जमकर पीट दिया,आरोल है कि बीच बचाव करने पहुंचे खान निरीक्षक के वाहन चालक को भी पीटा गया है,मारपीट का यह वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है।खान निरीक्षक की तहरीर पर पुलिस ने 4 नामजद और दस अज्ञात पर FIR दर्ज कर ली है,और जांच में जुटी हुई है।

मामला पिपरी थाना क्षेत्र के कसेन्दा गांव स्थित पेट्रोल पंप का है जहा खान निरीक्षक शत्रुघ्न सिंह ओवरलोड बालू लदी गाड़ियों की चेकिंग कर रहे थे,चेकिंग के दौरान बात बढ़ी तो आपस में विव शुरू हो गया जिसके बाद खान निरीक्षक को धक्का देने के बाद मारपीट और बवाल शुरू हो गया।मारपीट करने का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है।

खान निरीक्षक शत्रुघ्न सिंह की तहरीर पर पुलिस ने पेट्रोल पंप मैनेजर समेत 4 नामजद और 10 अज्ञात पर FIR दर्ज कर ली है और जांच में जुट गई है।

Ashok Kesarwani- Editor
Author: Ashok Kesarwani- Editor