कौशाम्बी: हाइवे पर ईंट लदे ट्रैक्टर व ट्रेलर ट्रक में भिड़ंत,एक मजदूर की मौत,एक अन्य घायल,
यूपी के कौशाम्बी जिले में मंगलवार की सुबह बेकाबू ट्रेलर ईंट लदे ट्रैक्टर ट्राली में भिड़ंत हो गई, हादसे में ट्रैक्टर पर सवार एक मजदूर की मौके पर मौत हो गयी। वहीं ट्रैक्टर सवार एक अन्य लोग गंभीर रूप से घायल हो गए।घटना की सूचना पर पहुंची पुलिस ने घायलों को इलाज के लिए अस्पताल भेजा और हाइवे पर लगे जाम को हटाने में जुटी हुई है।
घटना कोखराज थाना क्षेत्र के टेढ़ीमोड़ नेशनल हाईवे की है जहा पर सुबह एक ट्रैक्टर ईट लादकर पास के ही गाँव में उतारने जा रहा था। तभी मोड़ पर जैसे ही ट्रैक्टर चालक गाँव की ओर मुड़ा सामने से आ रहे ट्रेलर से जोरदार भिड़ंत हो गई और ट्रैक्टर ट्राली पलट गई।ट्रैक्टर ट्राली पलटने से ईंट सड़क पर बिखर गई और हाइवे पर जाम लग गया।हादसे में ट्रैक्टर सवार मजदूर मनोज कुमार(25) पुत्र राम औतार निवासी सौरई बुजुर्ग की मौके पर मौत हो गयी। वहीं ट्रैक्टर सवार एक अन्य लोग गंभीर रूप से घायल हो गए।
घटना की सूचना पर पहुंची शहजादपुर चौकी पुलिस ने घायलों को एंबुलेंस से जिला अस्पताल भेजा ,वही घटना की जानकारी होने पर मृतक मजदूर के परिवार के लोग भी रोते बिलखते घटना स्थल पर पहुंच गए,पुलिस ने मृतक के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा और जाम को हटाने में जुटी हुई है।








