पत्रकार आलोक मालवीय की माता के निधन पर शोकसभा का आयोजन

कौशाम्बी: पत्रकार आलोक मालवीय की माता के निधन पर शोकसभा का आयोजन,

यूपी के प्रयागराज में प्रयागराज प्रेस क्लब के तत्वावधान में कार्यालय में परवा क्लब अध्यक्ष आलोक कुमार सिंह की अध्यक्षता में सोमवार को हुई शोक सभा में वरिष्ठ पत्रकार आलोक मालवीय की माता स्वर्गीय माधुरी मालवीय निधन पर शोक संवेदना व्यक्त की गयी।क्लब के पदाधिकारियों और सदस्यों ने दो मिनट का मौन रखकर श्रद्धांजलि अर्पित की।

शोक संवेदना व्यक्त करने वालों में संरक्षक अनुपम मिश्र, उपाध्यक्ष सुधीर शुक्ला, सचिव अचिन्त्य रंजन मिश्र, पूर्व अध्यक्ष मानवेन्द्र प्रताप सिंह, गगन जैन,काशी केसरवानी, सुनील बच्चन, अभय मिश्रा, रफीक अहमद, रविन्द्र सहित बड़ी संख्या पत्रकार एवं फोटो जर्नलिस्ट मौजूद रहे।

Ashok Kesarwani- Editor
Author: Ashok Kesarwani- Editor