प्रसिद्ध ज्योतिषाचार्य राम सियासन शास्त्री के साथ समर्थ किसान पार्टी नेता ने किया पौधरोपण

कौशाम्बी: प्रसिद्ध ज्योतिषाचार्य राम सियासन शास्त्री के साथ समर्थ किसान पार्टी नेता ने किया पौधरोपण,

यूपी के कौशाम्बी जिले में समर्थ किसान पार्टी के नेता एवं जिला पंचायत सदस्य अजय सोनी ने रविवार को सिराथू तहसील के ग्राम अहिरारा में नवनिर्मित शिव मंदिर परिसर के पास प्रसिद्ध ज्योतिषाचार्य राम सियासन शास्त्री के साथ पौधरोपण कर वातावरण को शुद्ध और स्वच्छ ऑक्सीजन के लिए एक प्रयास किया।

इस अवसर पर अजय सोनी ने कहा कि वातावरण की शुद्धिकरण के लिए पौधारोपण जरूरी है। उन्होंने कहा कि ऐसे गर्मी के मौसम में पौधरोपण करने के साथ ही उनकी देखभाल बहुत जरूरी है। समय पर पानी और खाद देना भी जरूरी है।

इस अवसर पर प्रसिद्ध ज्योतिषाचार्य राम सियासन शास्त्री ने कहा कि शिव मंदिर परिसर में पौधरोपण किए जाने से लोगों को शुद्ध हवा और छाया मिलेगी। साथ ही मंदिर परिसर की शोभा भी बढ़ेगी।

इस अवसर पर श्याम लाल सोनकर, राजेश यादव, पवन कुमार, दुर्गेश पटेल, बसंत सरोज आदि मौजूद रहे।

Ashok Kesarwani- Editor
Author: Ashok Kesarwani- Editor