कौशाम्बी: भुर्जी भोजवाल सेवा संस्थान का शपथ ग्रहण समारोह सम्पन्न,एकता और संगठन पर दिया गया जोर,
यूपी के कौशाम्बी जिले में भुर्जी भोजवाल सेवा संस्थान के तत्वाधान में रविवार को जिला पंचायत परिसर स्थित रत्नावली सभागार में शपथ ग्रहण एवं प्रबुद्ध सम्मेलन का भव्य आयोजन किया गया। कार्यक्रम में समाज के लोगों की उत्साहपूर्ण भागीदारी रही और पूरे आयोजन में एकता, सहयोग एवं भाईचारे का संदेश प्रमुख रूप से उभरकर सामने आया।
कार्यक्रम का शुभारंभ मुख्य अतिथि भाजपा काशी क्षेत्र के उपाध्यक्ष एवं जिला प्रभारी अवधेश चंद्र गुप्ता द्वारा दीप प्रज्वलित कर किया गया। इस अवसर पर विशिष्ट अतिथि के रूप में समाजवादी पार्टी के प्रदेश सचिव जनवेद भोजवाल, अपना दल (एस) बुलंदशहर के जिलाध्यक्ष राजकुमार भुर्जी तथा अति विशिष्ट अतिथि के रूप में अखिल भारतीय कान्य कुब्ज भोजवाल महासभा के दिनेश गुप्ता ‘छेदी’ उपस्थित रहे।
समारोह में संस्था के नव नियुक्त पदाधिकारियों को प्रमाण पत्र वितरित कर विधिवत शपथ दिलाई गई। अपने संबोधन में राजकुमार भुर्जी ने समाज के हर वर्ग की मदद के लिए संस्था की सक्रिय भूमिका निभाने का आश्वासन दिया। मुख्य अतिथि अवधेश चंद्र गुप्ता ने कहा कि सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं का लाभ अंतिम व्यक्ति तक पहुंचाना हम सभी की जिम्मेदारी है। वहीं पूर्व विधायक संजय गुप्ता ने संगठन की मजबूती के लिए आपसी एकजुटता और सहयोग को आवश्यक बताया।इस अवसर पर समिति के सक्रिय सदस्यों एवं प्रबुद्धजनों को सम्मानित भी किया गया।
कार्यक्रम में संस्थान के अध्यक्ष ज्ञानचंद गुप्ता, महामंत्री रोहित गुप्ता भुर्जी, संगठन मंत्री दुर्गेश गुप्ता, उपाध्यक्ष विमल, जितेंद्र, जीतलाल, भूपेंद्र, जिला मंत्री अशोक, सुनील, राज, अंकित, नारायण, विराट, कोषाध्यक्ष ओम प्रकाश तथा कार्यकारिणी सदस्य संजय, प्रकाश चन्द्र, शत्रुघ्न, लाल जी सहित सभी पदाधिकारी एवं सदस्य मौजूद रहे।








