कौशाम्बी: भारत को आधुनिक,आत्मनिर्भर,लोकतांत्रिक और धर्मनिरपेक्ष राष्ट्र के रूप में स्थापित करना था पंडित जवाहरलाल नेहरू का उद्देश्य:गौरव पाण्डेय,
यूपी के कौशाम्बी जिला मुख्यालय मंझनपुर में जिला कांग्रेस कमेटी अध्यक्ष गौरव पाण्डेय के नेतृत्व में पार्टी मुख्यालय पर पूर्व प्रधानमंत्री पण्डित जवाहर लाल नेहरू की पुण्यतिथि के मौके पर पहले उनकी छायाचित्र पर पुष्पांजलि अर्पित किया। इसके पश्चात एक गोष्ठी का आयोजन भी किया गया। जिसमें उनके द्वारा किए गए महान कार्यों का स्मरण किया गया।
इस दौरान जिलाध्यक्ष गौरव पाण्डेय ने कहा कि पूर्व प्रधानमंत्री पंडित जवाहर लाल नेहरू का उद्देश्य भारत को आधुनिक,आत्मनिर्भर, लोकतांत्रिक और धर्मनिरपेक्ष राष्ट्र के रूप में स्थापित करना था, वह स्वतंत्र भारत के प्रथम प्रधानमंत्री और आधुनिक भारत के निर्माता थे। उन्होंने स्वतंत्रता संग्राम में अहम भूमिका निभाई और बाद में देश के औद्योगिक, वैज्ञानिक,शैक्षणिक एवं संस्थागत विकास की मजबूत नींव रखी।उन्होंने देश में उच्च शिक्षा की गुणवत्ता को बढ़ावा देने के लिए IIT (भारतीय प्रौद्योगिकी संस्थान) और IIM (भारतीय प्रबंधन संस्थान) जैसे विश्व स्तरीय संस्थानों की नींव रखी।
कार्यक्रम में मुख्य रूप जिला उपाध्यक्ष उदय यादव,जिला महासचिव सुरेन्द्र शुक्ला शशि त्रिपाठी,जिला सचिव हेमन्त कुमार रावत,सोसल मीडिया जिलाध्यक्ष सचिन पाण्डेय,ब्लाक अध्यक्ष रावेंद्र यादव,रमेश यादव,गोलू जायसवाल,सचिन दिवाकर, ज्ञान बाबू दिवाकर,कल्लू रैदास,मोहमद अल्ताफ,उबैद अहमद,साकेत मिश्रा,अजय गोस्वामी,नोखे लाल यादव विकास पाल,सहित तमाम कार्यकर्ता मौजूद रहे!ल।








