कटैया बालू घाट पर अवैध खनन की सूचना पर पहुंचे खान निरीक्षक का डंफर खड़ा कर रोक दिया रास्ता,खनन विभाग में मचा हड़कंप

कौशाम्बी: कटैया बालू घाट पर अवैध खनन की सूचना पर पहुंचे खान निरीक्षक का डंफर खड़ा कर रोक दिया रास्ता,खनन विभाग में मचा हड़कंप,

यूपी के कौशाम्बी जनपद के सराय अकिल थाना क्षेत्र में कटैया घाट पर विजय कुमार सिंह के नाम बालू खंड संख्या 10/19 से 10/21 का पट्टा बताया जा रहा है जहां योगी सरकार के जीरो टॉलरेंस नीति की खुले आम धज्जियां उड़ाते साफ तौर पर पट्टा धारक को देखा जा सकता है।

यहां NGT नियमों के ठीक विपरीत, शाम होते ही जलधारा के बीच हैवीवेट पोकलैंड मशीनों से यमुना का सीना छलनी कर बालू की निकासी किया जा रहा है।

अवैध बालू खनन की सूचना पर खान निरीक्षक जांच को पहुंचे तो घाट पर जाने वाले रास्ते पर एक बालू का डंफर खड़ा कर दिया गया,जिसके चलते खान निरीक्षक घाट तक नहीं जा सके और वापस लौट आए।वाला लौटने के बाद खान निरीक्षक ने उच्च अधिकारियों को इसकी सूचना दी है।

Ashok Kesarwani- Editor
Author: Ashok Kesarwani- Editor