कौशाम्बी: मॉडल डिस्ट्रिक बार एसोशिएशन के अध्यक्ष बने बचन सिंह,अन्य पदों की मतगणना जारी,
यूपी के कौशाम्बी जिले में मॉडल डिस्ट्रिक्ट बार एसोसिएशन का चुनाव सोमवार को सम्पन्न हुआ था। इस चुनाव में कुल 1026 रजिस्टर्ड मतदाता थे जिसमें 807 मतदाताओं ने अपने मताधिकार का प्रयोग कर किया था। मंगलवार को मतगणना शुरू हुई,इस मतगणना में अध्यक्ष पद के चुनाव का परिणाम आ चुका है बाकी पदों केलिए मतगणना अभी भी जारी है।
अध्यक्ष, महामंत्री, वरिष्ठ उपाध्यक्ष सहित लगभग 11 पदों के लिए मॉडल डिस्ट्रिक बार एसोशिएशन का चुनाव सोमवार को सम्पन्न हुआ था। इनमें से दो पदों पर प्रत्याशी निर्विरोध चुने गए थे निर्विरोध चुने गए पदों में एक प्रकाशन मंत्री और एक कनिष्ठ उपाध्यक्ष शामिल हैं।
चुनाव को शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न कराने के लिए सुरक्षा के कड़े इंतजाम किए गए थे। सोमवार की शाम तक कुल 806 मतदाताओं ने अपने मतदान का प्रयोग किया था। जिसकी मतगणना मगंलवार सुबह 10 बजे शुरू हुई। वहीं मंगलवार की शाम 4 बजे अध्यक्ष पद का परिणाम आया जिसमें बचन सिंह अध्यक्ष घोषित किये गये अध्यक्ष पद की घोषणा होते ही समर्थकों ने माला पहना कर स्वागत किया और ढोल नगाड़े के साथ समर्थकों ने विजयी जूलूस निकाला।
नवनिर्वाचित अध्यक्ष ने बताया कि मै अपने जीत का श्रेय अपने सभी अधिवक्ताओं को देता हूँ जिन्होंने मुझे अपनी सेवा के लिए मुझे चुना है। मेरी प्राथमिकता यह है कि बार स्वच्छ रहे बार बेंच का सहयोग बना रहे बार का खाता बैंक में खुलने का पूरा प्रयास किया जाएगा और सभी अधिवक्ताओं के हित का बराबर ध्यान रखा जाएगा।
सुरक्षा के मद्देनजर मतगणना परिसर में भारी पुलिस बल तैनात रही। सीओ सदर शिवांक सिंह व सीओ सिराथू सत्येन्द्र तिवारी सहित मंझनपुर कोतवाली प्रभारी सुनील कुमार सिंह सुरक्षा का जायजा लेते रहे।बाकी पदों का परिणाम शाम 7 बजे तक आयेगा। मतगणना अभी भी जारी है।








