अलवारा झील में बिहारी मजदूर की गोली मारकर हत्या से सनसनी,एक चौकीदार को पुलिस ने उठाया,दूसरा फरार

कौशाम्बी: अलवारा झील में बिहारी मजदूर की गोली मारकर हत्या से सनसनी,एक चौकीदार को पुलिस ने उठाया,दूसरा फरार,

यूपी के कौशाम्बी जिले में महेवाघाट थाना क्षेत्र स्थित अलवारा झील में शुक्रवार की रात मछली शिकार की निगरानी कर रहे बिहारी मजदूर की गोली मारकर हत्या कर दी गई,मजदूर की हत्या से इलाके में हड़कंप मच गया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया और मामले की जांच शुरू कर दी है।

जानकारी के अनुसार मृतक बरमदीन मूल रूप से बिहार का रहने वाला था और कई वर्षों से अलवारा झील में रहकर मछली शिकार का कार्य करता था। शुक्रवार रात वह अपने दो साथियों धर्मपाल और बवाली के साथ झील की रखवाली कर रहा था। इसी दौरान संदिग्ध परिस्थितियों में बरमदीन को गोली मार दी गई, जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई।

घटना की सूचना मिलते ही महेवाघाट थाना पुलिस मौके पर पहुंची और छानबीन शुरू कर दी। पुलिस ने पूछताछ के लिए धर्मपाल को हिरासत में ले लिया है, जबकि बवाली घटना के बाद से फरार बताया जा रहा है। उसकी तलाश में पुलिस की टीम लगातार दबिश दे रही है।

पुलिस विभिन्न पहलुओं पर जांच कर रही है। पुलिस का कहना है कि मामले के शीघ्र खुलासे के लिए साक्ष्य जुटाए जा रहे हैं और दोषियों के विरुद्ध कठोर कार्रवाई की जाएगी। घटना के बाद क्षेत्र में दहशत व्याप्त है।

Ashok Kesarwani- Editor
Author: Ashok Kesarwani- Editor