कौशाम्बी: मां बेटे ने खाया जहरीला पदार्थ,अस्पताल में इलाज के दौरान दोनों की मौत,पुलिस जांच में जुटी,
यूपी के कौशाम्बी जिले में एक महिला ने अपने बेटे को जहर एकड़ खुद भी जागर खा लिया,दोनो को परिजनों में अस्पताल में भर्ती कराया जहा इलाज के दौरान दोनों की मौत हो गई,घटना की सूचना पर पहुंची पुलिस जांच में जुटी हुई है।
घटना कोखराज थाना क्षेत्र के पांडेय मऊ गाँव की है जहा रविवार दोपहर एक विवाहिता ने अपने तीन साल के बेटे के साथ घर में रखा जहरीला पदार्थ खा लिया। परिजनों ने उन्हें आनन-फानन में जिला अस्पताल पहुंचाया, लेकिन इलाज के दौरान शाम को दोनों की मौत हो गई। घटना की सूचना मिलने पर भरवारी चौकी पुलिस मौके पर पहुंची और आवश्यक लिखापढ़ी कर पोस्टमार्टम की कार्यवाही में जुट गई है।
बताया जा रहा है कि पांडेय मऊ गाँव के जगलाल ने अपनी बेटी सुमरी (34) की शादी पांच साल पहले कोखराज के तकीपुर गाँव के धनराज से की थी। सुमरी के तीन साल के बेटे युवराज के अलावा दो माह की एक बेटी गुड़िया भी है। शादी के बाद से सब कुछ सामान्य चल रहा था।पिता जगलाल के अनुसार, उनकी बेटी सुमरी बीते एक महीने से अपने मायके तकीपुर गाँव में रह रही थी। रविवार को सुमरी ने अपने पति से फोन पर किसी बात को लेकर बातचीत की। इसके बाद जब घर पर कोई नहीं था, तो उसने और बेटे युवराज ने जहरीला पदार्थ खा लिया। जगलाल ने घर आकर देखा तो बेटी और नाती बेहोशी की हालत में पड़े थे, जिसके बाद उन्हें तुरंत अस्पताल ले जाया गया।जहा इलाज के दौरान दोनों की मौत हो गई।
कोखराज थाना प्रभारी संतोष शर्मा ने बताया कि शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेजा जा रहा है। विवाहिता अपने मायके में रह रही थी। परिजनों की तरफ से जैसी भी तहरीर मिलेगी, उसी के अनुसार मामले की जांच कर आगे की कार्रवाई की जाएगी।








