जिला पंचायत सदस्य ने नए सीसी रोड का किया शुभारंभ,बोले:क्षेत्र के विकास और लोकहित के लिए सतत प्रयास रहेगा जारी

कौशाम्बी: जिला पंचायत सदस्य ने नए सीसी रोड का किया शुभारंभ,बोले:क्षेत्र के विकास और लोकहित के लिए सतत प्रयास रहेगा जारी,

यूपी के कौशाम्बी जिले में समर्थ किसान पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं वार्ड नंबर 13 से जिला पंचायत सदस्य अजय सोनी ने मंगलवार को अपने वार्ड के ग्राम गंभीरा पूर्व में धूप दीप नैवेद्य पुष्प गंगजल और मंत्रोच्चार के साथ नारियल फोड़कर और भूमिपूजन कर लड्डू बांटकर नए सीसी रोड का शुभारंभ किया।

इस अवसर पर सबसे पहले गंभीरा पूर्व गांव के तमाम लोगों ने अजय सोनी का मल्यार्पण कर स्वागत किया, इसके बाद अजय सोनी ने तमाम लोगों की मौजूदगी में विधि विधान से भूमि पूजन कर और नारियल फोड़कर नए सीसी रोड के निर्माण कार्य का शुभारंभ किया।

इस अवसर पर अजय सोनी ने कहा कि क्षेत्र के विकास और लोकहित के लिए मेरा सतत प्रयास जारी है और आगे भी जारी रहेगा। इसी के साथ उन्होंने कहा कि इस सीसी रोड के निर्माण होने से गंभीरा पूर्व गांव के सैकड़ो लोगों को खासकर किसान, मजदूर और आम जनता को आवागमन में सुविधा होगी। इस अवसर पर गंभीरा पूर्व गांव मे नए सीसी रोड का निर्माण कार्य प्रारंभ कराने पर ग्रामीणों ने अजय सोनी का धन्यवाद और आभार प्रकट किया।

इस अवसर पर पप्पू दुबे, मनीष दुबे, पंकज दुबे, मोनू दुबे, बबलू पांडेय, अनुज पांडेय, पिंटू शुक्ला, ननका पटेल आदि मौजूद रहे।

Ashok Kesarwani- Editor
Author: Ashok Kesarwani- Editor