कौशाम्बी: बूथ पुनरीक्षण पर आवश्यक ध्यान दें कांग्रेस के बूथ कार्यकर्ता: गौरव पाण्डेय
यूपी के कौशाम्बी जिला मुख्यालय मंझनपुर में में जिला कांग्रेस कमेटी की एक आवश्यक बैठक जिला कांग्रेस कार्यालय में सम्पन्न हुई , बैठक की अध्यक्षता जिला कांग्रेस कमेटी के लगातार तीसरी बार मनोनीत जिलाध्यक्ष गौरव पांडे ने की।बैठक में मुख्य अतिथि के रूप में बूथ पुनरीक्षण के प्रदेश ऑब्जर्वर विजय प्रकाश पूर्व विधायक एवं जिला प्रभारी सुधाकर तिवारी उपस्थित रहे ।
बैठक को संबोधित करते हुए पूर्व विधायक विजय प्रकाश ने कहा कि कांग्रेस के कार्यकर्ता एवं बूथ अध्यक्ष वोटर लिस्ट लेकर घर घर पहुंच कर सभी वोटरों का निरीक्षण करें तथा जिस भी वोटर का नाम छूट गया है, उसका नाम जुड़वाए, कोई भी वोटर छूटना नहीं चाहिए,जिससे SIR के माध्यम से भाजपा सरकार के लोग जो भी गड़बड़ी करना चाहते हैं वो सफल न हो पाएं ।
बैठक को संबोधित करते हुए प्रदेश प्रभारी सुधाकर तिवारी ने कहा कि बूथ पुनरीक्षण में 18 साल के ऊपर का कोई भी वोटर छूटना नहीं चाहिए, उन्होंने कहा कि आज जिस तरह से भाजपा वाले चुनाव आयोग से सांठ गांठ करके जिस तरह से वोट चोरी करके सरकार बना रहे हैं उस मंशा को नाकामयाब करना होगा ।
बैठक को संबोधित करते हुए जिलाध्यक्ष गौरव पांडे कहा कि हमारे कार्यकर्ता मुस्तैदी से जुड़ जाएं, क्योंकि चुनाव के लिए कम समय ही बचा है और जनवरी में वोटर लिस्ट फाइनल होनी है, इसलिये 2 महीने का ही समय बचा है। उन्होंने कहा कि कांग्रेस कार्यकर्ता एवं बूथ अध्यक्ष सभी गांवों में जाकर बूथ पर सभी वोटरों का नाम जुड़वाए , जिलाध्यक्ष ने बताया कि वोटर लिस्ट कांग्रेस कार्यालय पर उपलब्ध है। आप लोग अपने गांव ब्लॉक क्षेत्र की वोटर लिस्ट कार्यालय से प्राप्त कर लें ।
उन्होंने आगे कहा कि आज पूरा देश हमारे नेता राहुल गांधी की तरफ आशा भरी नजरों से देख रहा है आज देश की जनता को सिर्फ राहुल गांधी पर ही विश्वास है , पूरे विश्व में वर्तमान मोदी सरकार के नकारेपन की पोल खुल चुकी है । आज देश की जनता मंहगाई से त्रस्त हो गई है , देश का युवा नौजवान बेरोजगारी की चरम सीमा पर है , भ्रष्टाचार से जनता को न्याय नहीं मिल रहा है । बैठक को अन्य नेताओं ने भी संबोधित किया ।
बैठक में मुख्य रूप से वरिष्ठ कांग्रेसी नेता पूर्व प्रदेश सचिव राम बहादुर त्रिपाठी , ख़ुर्शीद अनवॉर पंचायती राज के प्रदेश अध्यक्ष मनोज सिंह पटेल , वरिष्ठ उपाध्यक्ष राजेंद्र त्रिपाठी , श्याम मूर्ति त्रिपाठी , मुश्ताक अहमद , राम सूरत रैदास , कौशलेश द्विवेदी , संगीता कोरी , आसिफ अल्वी,शशि प्रताप त्रिपाठी , संतोष शुक्ला,प्रदीप सिंह पटेल , रावेंद्र सिंह यादव, लाल चंद्र बालमीकि, मोहम्मद, रफीक, अवधेश कुमार, राज बहादुर पासी, प्रियांशु त्रिपाठी,हेमंत रावत , आयुष यादव, मोहम्मद नोमान नौसे आलम, रमेश यादव , शकील अब्बास, विजय यादव,मथुरा दुबे, नील सिंह, नफीस अहमद, शिव भूषण गोस्वामी, अनुज कुमार, अशर्फ़ी लाल,संदीप कुमार,नरेंद्र कुमार,अभिषेक कुमार,सुनील कुमार, छोटे लाल, इंद्र पाल रैदास, अरुण कुमार सिंह, जय प्रकाश जायसवाल, मोहम्मद हसीन, मेराजुल हसन, मोहम्मद अशरफ, सलमान,अतहर, रवि पासी भग्गी लाल पासी, शिवराम पासी, मीना देवी,कलोइया, ममता देवी,रीना देवी, आदि सैकड़ो कांग्रेस जन उपस्थित रहे।








