कौशाम्बी के मनौरी बाजार में भीषण सड़क हादसा, आधा दर्जन लोग गंभीर रूप से घायल,घटना CCTV में कैद

कौशाम्बी: कौशाम्बी के मनौरी बाजार में भीषण सड़क हादसा, आधा दर्जन लोग गंभीर रूप से घायल,घटना CCTV में कैद,

यूपी के कौशाम्बी जिले में पिपरी थाना क्षेत्र के मनौरी बाजार में सोमवार की रात को दो चारपहिया वाहनों की आमने-सामने जोरदार टक्कर हो गई। टक्कर से कार का अगला हिस्सा बुरी तरह से नष्ट हो गया। हादसे में लगभग आधा दर्जन लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। हादसे के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई और घायलों में चीख-पुकार सुनाई देने लगी।

घटना के बाद मौके पर मौजूद ग्रामीणों ने पुलिस को सूचना दी और एंबुलेंस की मदद से सभी घायलों को इलाज के लिए अस्पताल भेजा।

Ashok Kesarwani- Editor
Author: Ashok Kesarwani- Editor