कौशाम्बी: जिला निर्वाचन अधिकारी ने राजनैतिक दलों के प्रतिनिधियों को निर्वाचक नामावलियों की एक-एक प्रति कराई उपलब्ध,
यूपी के कौशाम्बी जिला निर्वाचन अधिकारी डॉ. अमित पाल ने मंगलवार को एन.आई.सी. सभागार में जनपद के समस्त सक्रिय मान्यता प्राप्त राष्ट्रीय एवं राज्यीय राजनैतिक दलों के प्रतिनिधियों को विधानसभा निर्वाचन क्षेत्रों की आलेख्य रूप में प्रकाशित निर्वाचक नामावलियों की एक-एक प्रति उपलब्ध कराई।
इस अवसर पर उप जिला निर्वाचन अधिकारी शालिनी प्रभाकर सहित अन्य संबंधित अधिकारी उपस्थित रहें।








