यूपी राज्य महिला आयोग अध्यक्ष डॉ. बबीता सिंह चौहान कौशाम्बी में आज,विकास भवन स्थित सरस हाल में कल करेंगी महिला जनसुनवाई

कौशाम्बी: यूपी राज्य महिला आयोग अध्यक्ष डॉ. बबीता सिंह चौहान कौशाम्बी में आज,विकास भवन स्थित सरस हाल में कल करेंगी महिला जनसुनवाई,

उत्तर प्रदेश राज्य महिला आयोग अध्यक्ष (राज्यमंत्री स्तर प्राप्त) डॉ. बबीता सिंह चौहान मंगलवार को सायं 06:00 बजे गेस्ट हाउस पहुंचेंगी।

राज्य महिला आयोग अध्यक्ष बुधवार को प्रातः 10:15 बजे जिला महिला चिकित्सालय का निरीक्षण करेंगी। इस दौरान गोद भराई, अन्नप्राशन एवं कन्या जन्मोत्सव कार्यक्रम में प्रतिभाग करेंगी। इसके उपरांत प्रातः 11:30 बजे विकास भवन स्थित सरस हाल में प्रेस वार्ता तथा महिला कल्याण, बाल विकास एवं पुष्टाहार, समाज कल्याण, स्वास्थ्य, बेसिक एवं माध्यमिक शिक्षा, पिछड़ा वर्ग कल्याण, दिव्यांगजन सशक्तिकरण, अल्पसंख्यक कल्याण, उद्योग, राष्ट्रीय आजीविका मिशन, पंचायती राज, कौशल विकास, परिवहन तथा मातृ-शिशु एवं परिवार कल्याण सहित विभिन्न विभागों द्वारा संचालित योजनाओं की समीक्षा बैठक करेंगी। बैठक में जनपद में महिला उत्पीड़न से संबंधित प्रकरणों की समीक्षा करेंगी।

राज्य महिला आयोग अध्यक्ष विभिन्न सरकारी योजनाओं से आच्छादित पात्र महिला लाभार्थियों एवं स्वयं सहायता समूहों की महिलाओं से संवाद करेंगी।

Ashok Kesarwani- Editor
Author: Ashok Kesarwani- Editor