जिला निर्वाचन अधिकारी ने सेक्टर मजिस्ट्रेटों को मतदेय स्थलों का निरीक्षण कर आख्या उपलब्ध कराने एवं अनुपस्थित अधिकारियों के वेतन रोकने के दिए निर्देश

कौशाम्बी: जिला निर्वाचन अधिकारी ने सेक्टर मजिस्ट्रेटों को मतदेय स्थलों का निरीक्षण कर आख्या उपलब्ध कराने एवं अनुपस्थित अधिकारियों के वेतन रोकने के दिए निर्देश,

यूपी के कौशाम्बी जिला निर्वाचन अधिकारी डॉ. अमित पाल ने मंगलवार को उदयन सभागार में जनपद के तीनो विधान सभा निर्वाचन क्षेत्रों के लिए क्रिटिकल/वल्नरेबल मतदेय स्थलों के चिन्हांकन एवं मतदेय स्थलों पर आधारभूत सुविधाओ के सत्यापन के संबंध में नियुक्त सभी सेक्टर मजिस्ट्रेट के साथ बैठक की।

जिला निर्वाचन अधिकारी ने सभी सेक्टर मजिस्ट्रेट से कहा कि निर्वाचन का कार्य बहुत ही महत्वपूर्ण कार्य होता है। किसी भी स्तर पर लापरवाही क्षम्य नहीं होगी। लापरवाही पाए जाने पर संबंधित के विरुद्ध कड़ी कार्यवाही की जाएगी। उन्होंने सभी सेक्टर मजिस्ट्रेट से कहा कि मतदेय स्थलों का भ्रमण कर क्रिटिकल/वल्नरेबल मतदेय स्थलों का चिन्हांकन एवं मतदेय स्थलों पर आधारभूत सुविधाओ के सत्यापन कर आख्या उपलब्ध कराई जाए।

जिला निर्वाचन अधिकारी ने बैठक में अनुपस्थित पाए जाने पर जय प्रकाश अवर अभियंता, मनोज कुमार वर्मा सी.डी.पी.ओ. नेवादा, सुशील कुमार सी.डी.पी.ओ. चायल, आशीष यादव सहायक अभियंता नलकूप खंड, सतीश चन्द्र सी.डी.पी.ओ. कौशाम्बी,अनीता चौरसिया अवर अभियंता लघु सिचाई विभाग, अनिल कुमार सिंह जिला पंचायत राज अधिकारी, सुधाशु शेखर चौबे जिला खाद्य एवं विपणन अधिकारी, राकेश कुमार सहायक अभियंता लोक निर्माण, रवींद्र कुमार अवर अभियंता लघु सिचाई विभाग एवं उमेश कुमार अवर अभियंता लोक निर्माण विभाग का वेतन रोकने के निर्देश दिए।

Ashok Kesarwani- Editor
Author: Ashok Kesarwani- Editor