कौशाम्बी: भुर्जी भोजवाल समाज की मासिक बैठक में शिक्षा और सामाजिक जनगणना पर जोर, समाज को संगठित करने पर भी हुआ मंथन,रमेश गुप्ता को जिला मंत्री की दी गई जिम्मेदारी,
यूपी के कौशाम्बी जिले में भुर्जी भोजवाल सेवा संस्थान कौशाम्बी की मासिक बैठक रविवार को बबुरा में जिला अध्यक्ष ज्ञानचंद्र गुप्ता भुर्जी भोजवाल की अध्यक्षता में आयोजित की गई। बैठक में समाज के उत्थान, बच्चों की शिक्षा और समाज को संगठित करने सहित विभिन्न महत्वपूर्ण मुद्दों पर चर्चा-परिचर्चा हुई। पदाधिकारियों ने समाज की एकजुटता और सामाजिक विकास के लिए सामूहिक प्रयास करने पर जोर दिया।
बैठक के दौरान समाज के गौरव एवं भारतीय जनता पार्टी पिछड़ा मोर्चा के प्रदेश मंत्री रहे स्वर्गीय नानकदीन भुर्जी को श्रद्धांजलि अर्पित की गई। उपस्थित पदाधिकारियों और सदस्यों ने दो मिनट का मौन रखकर दिवंगत आत्मा की शांति के लिए प्रार्थना की। वक्ताओं ने कहा कि स्वर्गीय नानकदीन भुर्जी ने समाज के हित में महत्वपूर्ण योगदान दिया, जिसे सदैव याद किया जाएगा।
बैठक में बच्चों की शिक्षा को प्राथमिकता देने के साथ समाज के जरूरतमंद परिवारों की मदद और युवाओं को आगे बढ़ाने पर भी विचार किया गया। साथ ही दो माह के भीतर जिले में सामाजिक जनगणना कराने पर विशेष जोर दिया गया। पदाधिकारियों ने कहा कि सामाजिक जनगणना के माध्यम से समाज की वास्तविक स्थिति, परिवारों की संख्या और उनकी जरूरतों की जानकारी जुटाकर भविष्य की योजनाओं को बेहतर ढंग से तैयार किया जा सकेगा।
बैठक में सर्वसम्मति से कार्यकारिणी सदस्य रमेश गुप्ता भुर्जी को जिला मंत्री पद पर मनोनीत किया गया। बैठक का संचालन जिला महामंत्री रोहित कुमार भुर्जी ने किया।
इस मौके पर जिला उपाध्यक्ष डॉ. विमल कुमार भुर्जी, जितेंद्र कुमार भुर्जी, जीतलाल भुर्जी, भूपेंद्र कुमार भुर्जी, संदीप कुमार भुर्जी, जिला मंत्री सुनील कुमार भुर्जी, संजय कुमार गुप्ता, लालजी गुप्ता, प्रकाश गुप्ता, संदीप गुप्ता, शत्रुघ्न गुप्ता, रितेश गुप्ता समेत जिले के पदाधिकारी एवं सदस्य मौजूद रहे।








