कौशाम्बी: स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर कांग्रेस जिलाध्यक्ष गौरव पाण्डेय ने कार्यकर्ताओं के साथ जिला कार्यालय पर फहराया तिरंगा,
यूपी के कौशाम्बी जिले के मंझनपुर में कांग्रेस पार्टी कार्यालय पर जिलाध्यक्ष कांग्रेस गौरव पाण्डेय के नेतृत्व में कांग्रेसियों ने झंडारोहण किया और महान स्वतंत्रता संग्राम सेनानियों का स्मरण किया।
इस दौरान जिलाध्यक्ष गौरव पाण्डेय ने कहा कि आज 80 वें स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर हम सभी ने कार्यालय पर झंडारोहण किया है,इस दिन 15 अगस्त 1947 को भारत एक स्वतंत्र राष्ट्र बना। इसी दिन भारत के पहले प्रधानमंत्री पंडित जवाहरलाल नेहरू ने दिल्ली के लाल किले पर तिरंगा झंडा फहराया था। उन्होंने अपना प्रसिद्ध भाषण “ट्राइस्ट विद डेस्टिनी” दिया था।यह दिन महात्मा गांधी और अन्य महान स्वतंत्रता सेनानियों के बलिदान को याद करता है। भारत का स्वतंत्रता दिवस, जो हर साल 15 अगस्त को पूरे देश में श्रद्धापूर्वक मनाया जाता है, राष्ट्रीय दिवसों की सूची में एक महत्वपूर्ण स्थान रखता है, क्योंकि यह प्रत्येक भारतीय को एक नई शुरुआत की याद दिलाता है, 200 वर्षों से अधिक के ब्रिटिश उपनिवेशवाद के चंगुल से मुक्ति के युग की शुरुआत की याद दिलाता है स्वतंत्रता दिवस हमारा गर्व है इसकी आन की रक्षा करना हमारा परम कर्तव्य है।
कार्यक्रम में मुख्य रूप से प्रभारी कौशाम्बी राजेश साहनी,जिला उपाध्यक्ष आशीष मिश्रा पप्पू,उदय यादव,दीपक पाण्डेय,कौशलेश द्विवेदी,मनोज सिंह पटेल,जिला महासचिव सुरेन्द्र शुक्ला,जिला सचिव हेमन्त रावत, रमेश यादव,सोसल मीडिया जिलाध्यक्ष सचिन पाण्डेय,ब्लाक अध्यक्ष नेवादा रावेंद्र यादव,ब्लाक अध्यक्ष मंझनपुर प्रदीप सिंह पटेल, ब्लाक अध्यक्ष सिराथू प्रियांशू त्रिपाठी,नगर अध्यक्ष मंझनपुर संगीता कोरी,व्यापार मंडल अध्यक्ष कैलाश केसरवानी,शिक्षक प्रकोष्ठ के अध्यक्ष विनोद पाण्डेय,नौशे आलम,मोहम्मद सोनू,मीना देवी, तीजा देवी,गोपाल पाल, आयूष यादव,प्रवीण पाण्डेय,राकेश पाल,सोनू यादव,सहित कई पदाधिकारी और कार्यकर्ता मौजूद रहे।








