स्वतंत्रता दिवस के मौके पर सकिपा नेताओं ने किया झंडारोहण,देश के वीर शहीदों को किया नमन

कौशाम्बी: स्वतंत्रता दिवस के मौके पर सकिपा नेताओं ने किया झंडारोहण,वीर शहीदों को किया नमन,

यूपी के कौशाम्बी जिले में राष्ट्रीय पर्व 15 अगस्त के शुभ अवसर पर शनिवार को समर्थ किसान पार्टी के नेताओं एवं कार्यकर्ताओं ने जिले के कई कार्यक्रमों में शामिल होकर झंडारोहण किया और राष्ट्रगान गाया। साथ ही प्रति माह की ग्राम मासिक बैठक में भी राष्ट्रीय पर्व 15 अगस्त की तिथि को मिली देश की आजादी को लेकर पार्टी कार्यकर्ताओं में चर्चा हुई और देश के वीर बलिदानियों को याद कर नमन किया गया।

पार्टी नेता अजय सोनी ने सिराथू कस्बे के एक निजी हॉस्पिटल में मुख्य अतिथि के रूप में पहुंचकर झंडारोहण किया और राष्ट्रगान गाकर जबकि पार्टी के जिलाध्यक्ष मुन्ना लाल तिवारी ने उदहिन बुजुर्ग चौराहा स्थित पार्टी कार्यालय में झंडारोहण कर राष्ट्रगान गाकर देश के महान बलिदानियों को याद कर उन्हे नमन किया। इसके बाद पार्टी के जिला उपाध्यक्ष राजेश यादव के साथ अजय सोनी और जिलाध्यक्ष मुन्ना लाल तिवारी ने शहीद अजीत शुक्ला के स्मारक उदहिन बुजुर्ग पहुंचकर उन्हें पुष्पांजलि अर्पित की और उन्हें नमन किया।

इस अवसर पर अजय सोनी ने कहा कि हमारे देश के महान बलिदानियों ने अपनी बलि चढ़ाई तब देश अंग्रेजों से स्वतंत्र हुआ। जिलाध्यक्ष मुन्ना लाल तिवारी ने कहा कि इस देश को स्वतंत्र कराने में जिन महान बलिदानियों ने अपने जीवन की आहूति दी, मैं उन्हें हृदय से कृतज्ञता प्रकट करता हूं। इस अवसर पर लड्डू बांटकर लोगों को मुंह मीठा कराया गया।

जिले के कई स्थानों पर जैसे उदहिन बुजुर्ग, कलुआपुर, पश्चिम शरीरा, मनौरी आदि जगहों पर आयोजित हुई ग्राम मासिक बैठकों में पार्टी नेताओं ने जनपदवासियों को 15 अगस्त स्वतंत्रता दिवस की बधाई और शुभकामनाए दी।

इस अवसर पर डॉक्टर राम प्रताप विश्वकर्मा, भानु प्रकाश विश्वकर्म, उमाशंकर सिंह, बच्चन लोधी, आशीष सिंह, जुम्मन अली, उमा देवी, पूनम देवी आदि मौजूद रहे।

Ashok Kesarwani- Editor
Author: Ashok Kesarwani- Editor