कौशाम्बी: कौशाम्बी पुलिस लाइन में बामा सारथी द्वारा हरियाली तीज के अवसर पर सांस्कृतिक कार्यक्रम का आयोजन,
यूपी के कौशाम्बी पुलिस लाइन में वामा सारथी की अध्यक्षा शोभा वर्मा के नेतृत्व में हरियाली तीज के अवसर पर सांस्कृतिक कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का उद्देश्य पुलिस परिवारों में आपसी सौहार्द, उत्साह एवं सांस्कृतिक जुड़ाव को बढ़ावा देना है।
कार्यक्रम में पुलिस लाइन में निवासरत पुलिस परिवारों के बच्चों द्वारा विभिन्न सांस्कृतिक प्रस्तुतियां दी गईं। बच्चों ने उत्साहपूर्वक प्रतिभाग करते हुए गीत, नृत्य एवं अन्य प्रस्तुतियों के माध्यम से सभी का मन मोह लिया। कार्यक्रम के दौरान उत्साह एवं उल्लास का वातावरण बना रहा।
कार्यक्रम में महिला थाना पुलिस की भी सहभागिता रही। महिला पुलिसकर्मियों एवं उनके परिवारजनों ने उत्साहपूर्वक प्रतिभाग किया तथा बच्चों का उत्साहवर्धन किया।
वामा सारथी द्वारा आयोजित इस कार्यक्रम के माध्यम से पुलिस परिवारों को एक साथ मिलकर त्योहार की खुशियां साझा करने तथा बच्चों की प्रतिभा को प्रदर्शित करने का अवसर मिला। उपस्थित पुलिस परिवारों द्वारा बच्चों की प्रस्तुतियों की सराहना करते हुए उनका उत्साहवर्धन किया गया।








