तीनों विधानसभा क्षेत्रों में मतदाता सूची में नाम सम्मिलित कराने के लिए विशेष कैम्प आयोजित,उप जिला निर्वाचन अधिकारी एवं निर्वाचक रजिस्ट्रीकरण अधिकारियो ने मतदेय स्थलों का किया निरीक्षण

कौशाम्बी: तीनों विधानसभा क्षेत्रों में मतदाता सूची में नाम सम्मिलित कराने के लिए विशेष कैम्प आयोजित,उप जिला निर्वाचन अधिकारी एवं निर्वाचक रजिस्ट्रीकरण अधिकारियो ने मतदेय स्थलों का किया निरीक्षण,

यूपी के कौशाम्बी जिले में भारत निर्वाचन आयोग के निर्देशानुसार तीनों विधानसभा निर्वाचन क्षेत्रों यथा- 251-सिराथू, 252-मंझनपुर (अ.जा.) एवं 253-चायल के विधानसभा निर्वाचक नामावली में पंजीकरण से छूटे हुए एवं प्रथम बार युवा निर्वाचकों के नाम सम्मिलित किये जाने के संबंध में सम्प्रति चल रहे विशेष अभियान कार्यक्रम के अन्तर्गत “कोई मतदाता न छूटे (No voter to be left behind) के उद्देश्य को साकार करने के लिए पात्र नागरिकों को शत-प्रतिशत मतदाता सूची में नाम सम्मिलित कराये जाने के लिए जनपद में शनिवार को विशेष कैम्प आयोजन किया गया है।

मतदेय स्थलो पर आयोजित विशेष कैम्प का निरीक्षण उप जिला निर्वाचन अधिकारी शालिनी प्रभाकर एवं जनपद के तीनो निर्वाचक रजिस्ट्रीकरण अधिकारियो ने किया और आवश्यक निर्देश दिए।

Ashok Kesarwani- Editor
Author: Ashok Kesarwani- Editor