कौशाम्बी: कौशाम्बी में आज से शुरू हुई PET परीक्षा, 13 केंद्रों पर दो पालियों में होगी परीक्षा,
यूपी के कौशाम्बी जिले में आज से प्रारंभिक अर्हता परीक्षा (PET) शुरू हो गई है। जिले में कुल 13 परीक्षा केंद्रों पर यह परीक्षा दो पालियों में आयोजित की जा रही है। पहली पाली सुबह 10 बजे से 12 बजे तक और दूसरी पाली दोपहर 3 बजे से शाम 5 बजे तक होगी।
आज पहले दिन 13 केंद्रों पर लगभग 9 हजार से अधिक अभ्यर्थी परीक्षा में शामिल हो रहे हैं। सुबह से ही परीक्षा केंद्रों पर अभ्यर्थियों की भारी भीड़ देखने को मिली।
परीक्षा को नकलविहीन और शांतिपूर्ण संपन्न कराने के लिए पुलिस की कड़ी सुरक्षा व्यवस्था की गई है। पुलिस और प्रशासनिक अधिकारी लगातार सभी केंद्रों का भ्रमण कर निगरानी में जुटे हुए हैं।








