कौशाम्बी: PET परीक्षा केंद्रों का सीओ ने निरीक्षण कर सुरक्षा व्यवस्था का लिया जायजा,
यूपी के कौशाम्बी जिले के 13 परीक्षा केंद्रों पर रविवार को आयोजित UPSSSC की PET परीक्षा को सकुशल, शांतिपूर्ण एवं निष्पक्ष ढंग से संपन्न कराने के दृष्टिगत सीओ कौशाम्बी अरुण कुमार शुक्ला,सीओ मंझनपुर सौरभ सामंत ने परीक्षा केंद्रों का भ्रमण एवं निरीक्षण किया।
निरीक्षण के दौरान परीक्षा केंद्रों पर सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लेते हुए ड्यूटी पर तैनात पुलिसकर्मियों को सतर्कता के साथ ड्यूटी करने तथा परीक्षा को शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न कराने हेतु आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। साथ ही परीक्षा केंद्रों पर कानून एवं शांति व्यवस्था बनाए रखने तथा परीक्षार्थियों को किसी प्रकार की असुविधा न होने देने के संबंध में निर्देशित किया,वही परीक्षा केंद्रों का निरीक्षण कर सुरक्षा व्यवस्था एवं सीसीटीवी कैमरों की जांच भी की गई।








