कौशाम्बी: कौशाम्बी में “वोट बचाओ-देश बचाओ” अभियान के तहत कांग्रेस के राष्ट्रीय पर्यवेक्षक ने की प्रेस वार्ता,बोले मुख्य चुनाव आयुक्त के इस्तीफे तक जारी रहेगा प्रदर्शन,
यूपी के कौशाम्बी जिले के जिला कांग्रेस कार्यालय मंझनपुर में गुरुवार को “वोट बचाओ-देश बचाओ” अभियान के तहत प्रेस वार्ता का आयोजन किया गया। प्रेस वार्ता में मुख्य अतिथि के रूप में कांग्रेस पार्टी के राष्ट्रीय पर्यवेक्षक व राजस्थान शाहपुरा के विधायक मनीष यादव, मंडल पर्यवेक्षक व पूर्व विधायक चायल विजय प्रकाश और संयोजक सुधाकर तिवारी मौजूद रहे।
प्रेस वार्ता को संबोधित करते हुए राष्ट्रीय पर्यवेक्षक मनीष यादव ने केंद्र सरकार और भाजपा पर बड़ा आरोप लगाया। उन्होंने कहा कि वोट चोरी कर चुनाव जीतकर सरकार बनाने वाली भाजपा मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार के साथ मिलकर वोट चोरी करवा रही है और लोगों के नाम मतदाता सूची से कटवा रही है।
उन्होंने कहा कि 12 अक्टूबर को दिल्ली में शुरू हुए प्रदर्शन के बाद अब 1 नवंबर को दिल्ली के रामलीला मैदान में होने वाला प्रदर्शन बहुत बड़ा होने वाला है। राहुल गांधी के नेतृत्व में होने वाले इस प्रदर्शन में पूरे देश से लाखों लोग पहुंच रहे हैं। ज्ञानेश कुमार एवं उनकी टीम द्वारा काटे गए करोड़ो वोट जब तक जोड़े नहीं जायेंगे तब तक प्रदर्शन जारी रहेगा। यह लड़ाई वोट बचाने के साथ-साथ संविधान और लोकतंत्र बचाने की लड़ाई है।
इस दौरान मण्डल पर्वेक्षक पूर्व विधायक चायल विजय प्रकाश,जिला पर्यवेक्षक सुधाकर तिवारी, राजीव गांधी पंचायतीराज संगठन के प्रदेश अध्यक्ष मनोज सिंह पटेल,पूर्व प्रदेश सचिव रामबहादुर त्रिपाठी, जिला उपाध्यक्ष राम सूरत रैदास,उदय यादव,आशीष मिश्रा पप्पू, कौशलेश द्विवेदी,नैय्यर रिजवी,जिला महासचिव श्याम सिंह भदौरिया, जयप्रकाश जायसवाल,कार्यालय प्रभारी हेमंत रावत,रमेश यादव,सोसल मीडिया जिलाध्यक्ष सचिन पाण्डेय,ब्लाक अध्यक्ष नेवादा रावेंद्र यादव,नगर अध्यक्ष चरवा निक्की पाण्डेय,आयूष यादव,जीतू मिश्रा, मण्डल अध्यक्ष शिवलेश मिश्रा,अवधेश कुमार,ब्लाक अध्यक्ष कड़ा रफीक अहमद,अवधेश कुमार, संदीप कुमार,बिफई लाल, इंद्रपाल रैदास,नोखे लाल यादव,सहित तमाम पदाधिकारी और कार्यकर्ता मौजूद रहे।







