कौशाम्बी में भीषण सड़क हादसा,दिल्ली से बनारस जा रही लग्जरी बस और टैंकर में भीषण भिड़ंत, चालक समेत 4 घायल

कौशाम्बी: कौशाम्बी में भीषण सड़क हादसा,दिल्ली से बनारस जा रही लग्जरी बस और टैंकर में भीषण भिड़ंत, चालक समेत 4 घायल,

यूपी एक कौशाम्बी जिले में दिल्ली से बनारस जा रही एक लग्जरी बस और टैंकर में भीषण भिड़ंत हो गई। टक्कर इतनी जोरदार थी कि बस का अगला हिस्सा बुरी तरह से क्षतिग्रस्त हो गया।बताया जा रहा है कि साइड लेने के चक्कर में यह हादसा हुआ। हादसे में बस चालक समेत चार लोग घायल हो गए।सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और राहत कार्य में जुट गई। सभी घायलों को नजदीकी अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जहां उनका इलाज चल रहा है।

घटना सैनी कोतवाली क्षेत्र की नेशनल हाइवे की है जहा दिल्ली से बनारस जा रही लग्जरी बस एक टैंकर से जाकर टकरा गई, टक्कर इतनी भीषण थी कि बस में बैठे यात्री उछलकर एक दूसरे के ऊपर गिर पड़े,वही टकर से बस के अगला हिस्सा बुरी तरह से क्षतिग्रस्त हो गया और बस चालक सहित चार लोग केबिन में बुरी तरीके से फंस का घायल गए,घटना की सूचना पर पहुंची पुलिस ने कड़ी मशक्कत के बाद सभी घायलों को बाहर निकाला और उन्हें इलाज के लिए अस्पताल भेजा और राहत कार्य में जुटी हुई है।

वही हादसे के बाद मार्ग पर कुछ देर के लिए अफरा-तफरी मच गई। पुलिस ने क्षतिग्रस्त वाहनों को हटवाकर यातायात को सामान्य कराया।

Ashok Kesarwani- Editor
Author: Ashok Kesarwani- Editor