कौशाम्बी: जी क्रिएशन कप महासंग्राम क्रिकेट टूर्नामेंट के फाइनल में बमरौली ने मारी बाजी, भरवारी को हराकर जीता खिताब,
यूपी के कौशाम्बी जिले के मीरापुर तकिया, कड़ा में आयोजित जी क्रिएशन कप महासंग्राम क्रिकेट टूर्नामेंट का फाइनल मुकाबला शानदार अंदाज में संपन्न हुआ। फाइनल में बमरौली और भरवारी की टीमों के बीच रोमांचक मुकाबला देखने को मिला। शानदार प्रदर्शन करते हुए बमरौली की टीम ने भरवारी को हराकर टूर्नामेंट का खिताब अपने नाम कर लिया।
फाइनल मुकाबले में भरवारी की टीम ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया। बल्लेबाजी करने उतरी बमरौली की टीम ने निर्धारित 6 ओवर में 72 रन बनाए। लक्ष्य का पीछा करने उतरी भरवारी की टीम निर्धारित 6 ओवर में 48 रन ही बना सकी। इस तरह बमरौली की टीम ने शानदार जीत दर्ज की।
टूर्नामेंट के समापन पर जी क्रिएशन के सीईओ की ओर से विजेता बमरौली की टीम को 41 हजार रुपये की नकद धनराशि प्रदान की गई, जबकि उपविजेता भरवारी की टीम को 21 हजार रुपये का पुरस्कार दिया गया। वहीं मैन ऑफ द सीरीज अंकुर साहू को 3,100 रुपये देकर सम्मानित किया गया।
पुरस्कार एवं सम्मान
– विजेता टीम: बमरौली
– उपविजेता टीम: भरवारी
– मैन ऑफ द मैच: चमन हुसैन
– मैन ऑफ द सीरीज: अंकुर साहू (63 रन और 4 विकेट)
– बेस्ट बॉलर: चमन हुसैन
– बेस्ट बैट्समैन: सत्यम पटेल
टूर्नामेंट के दौरान खिलाड़ियों ने शानदार खेल भावना और बेहतरीन प्रदर्शन से दर्शकों का खूब मनोरंजन किया। फाइनल मुकाबले के साथ ही क्रिकेट महासंग्राम का सफल समापन हुआ।
इस मौके पर जी क्रिएशन के सीईओ रमीज शेख, तालिब, उमर अली, रमा शंकर, धनंजय, आकिब, फैसल, सद्दाम, जीशान, अशरफ, संदीप ओलंगा, सद्दाम हाफिज जी, करन गुरुजी, गुलखान, मैसान रजा सहित अन्य लोग मौजूद रहे।








