कोरोना काल मे दिवंगत हुए अधिकारियों कर्मचारियों को दी गई श्रद्धान्जलि

कौशाम्बी

उत्तर प्रदेश राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन के संविदा कर्मचारी संघ के आवाहन पर आज 2 जून को राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन संविदा कर्मचारी संघ शाखा के द्वारा कोरोना काल मे दिवंगत हुए अधिकारियो/कर्मचारियों के श्रद्धांजलि अर्पित की गई। संविदा कर्मचारी स्व0 शैलेश केशरवानी स्टाप नर्स सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र सराय अकिल 1 अप्रैल को शहीद हो गए थे। उनके चित्र पर माल्यार्पण करके देश के सभी दिवंगत हुए कर्मचारियों को दीपक जलाकर दो मिनट का मौन रखकर शहीदो की आत्मा की शांति एंव परिवार को दुख की घड़ी में धैर्य के साथ सहन करने की शक्ति ईश्वर प्रदान करने की कामना की गई। जिसमे डॉ0 दीपक सेठ मुख्य चिकित्सा अधीक्षक, मोती लाल सिंह ,शिव प्रताप सिंह ,अध्यक्ष उत्तर प्रदेश राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन जितेंद्र सिंह परमार, महामंत्री एमएस माथुर ,डॉ0 आर के शर्मा, डॉ0 इरसान खान, डॉ0 विनोद चौधरी, अनिल कुमार ,अभिषेक सिंह ,शैलेन्द्र सिंह ,रीना कुमारी, विभा आदि तमाम लोग उपस्थित रहे।

Ashok Kesarwani- Editor
Author: Ashok Kesarwani- Editor