कौशाम्बी: राज्यपाल ने नृत्य और विशेष प्रशिक्षण की मुक्त कंठ से की सराहना,कौशाम्बी की पीएलवी ममता दिवाकर ने बालिकाओं को किया था प्रशिक्षित,
प्रो. राजेन्द्र सिंह (रज्जू भइया) राज्य विश्वविद्यालय प्रयागराज के 9वें दीक्षांत समारोह के अवसर पर आयोजित कार्यक्रम में पीएलवी ममता दिवाकर, जिला विधिक सेवा प्राधिकरण कौशाम्बी के द्वारा राजकीय बालगृह (बालिका) प्रयागराज की संवासिनियों (प्रतापगढ़, फतेहपुर, कौशाम्बी और प्रयागराज की संवासिनियां शामिल रहीं) को सिखाए गए नृत्य की मनमोहक प्रस्तुति की गई। इस शानदार और मनमोहक प्रस्तुति ने सभी दर्शकों ने का मन मोह लिया। सभी दर्शक झूमने लगे और तालियों की गूंज पूरे परिसर में सुनाई देती रही। कलाकारों की प्रस्तुति, मेहनत और भाव-भंगिमा की भूरि भूरि प्रशंसा की।
राज्यपाल उत्तर प्रदेश आनंदीबेन पटेल ने भी नृत्य प्रशिक्षिका ममता दिवाकर को मंच पर बुलवाकर संवासिनियों द्वारा प्रस्तुत किए गए नृत्य और विशेष प्रशिक्षण की मुक्त कंठ से सराहना की।
इस अवसर पर विश्वविद्यालय के विभिन्न विभागों के शिक्षक, कर्मचारी और विद्यार्थी बड़ी संख्या में उपस्थित रहे।








