कौशाम्बी: उप जिला निर्वाचन अधिकारी ने राजनैतिक दलों के प्रतिनिधियों के साथ की बैठक,
यूपी के कौशाम्बी जिला मुख्यालय पर उप जिला निर्वाचन अधिकारी शालिनी प्रभाकर ने बुधवार को कार्यालय कक्ष में अर्हता तिथि 01.01.2027 के आधार पर विधानसभा निर्वाचन क्षेत्रों की निर्वाचक नामावलियों का विशेष संक्षिप्त पुनरीक्षण के विभिन्न गतिविधियों के संबंध में जनपद के समस्त मान्यता प्राप्त राष्ट्रीय एवं राज्यीय राजनैतिक दलों के प्रतिनिधियों के साथ बैठक की।
उप जिला निर्वाचन अधिकारी ने अवगत कराया कि 28.11.2026 एवं 29.11.2026 को विशेष अभियान दिवस आयोजित किया जायेगा। इस अभियान के अन्तर्गत छुटे हुये पात्र मतदाताओं का नाम सम्मिलित कराने की कार्यवाही करायी जायेगी।
बैठक में दीपक दर्जी समाजवादी पार्टी, हेमन्त कुमार रावत ईण्डियन नेशनल कांग्रेस एवं सत्यम केसरवानी भारतीय जनता पार्टी द्वारा प्रतिभाग किया गया।








