गौतस्करी में मिर्जापुर में बंद थी कंटेनर ट्रक,नंबर बदलकर चलाने लगा चोरी की ट्रक,चोरी की कंटेनर ट्रक के साथ दो अरेस्ट

कौशाम्बी: गौतस्करी में मिर्जापुर में बंद थी कंटेनर ट्रक,नंबर बदलकर चलाने लगा चोरी की ट्रक,चोरी की कंटेनर ट्रक के साथ दो अरेस्ट,

यूपी के कौशाम्बी जिले की कोखराज थाना पुलिस को बड़ी सफलता हाथ लगी है,पुलिस ने गौतस्करी में मिर्जापुर जनपद में बंद ट्रक का इंजन नंबर,चेचिस नंबर बदलकर चोरी की ट्रक को चलाते हुए दो आरोपियों मो0 अतीक पुत्र मो० रईस निवासी वार्ड नं0 03 शान्ति नगर अझुआ थाना सैनी और सनी गौतम पुत्र सीताराम निवासी वार्ड नं0 03 शान्ति नगर अझुआ थाना सैनी को अरेस्ट किया है,पुलिस ने दोनों आरोपियों को लिखापढ़ी कर न्यायालय पेश किया जहा से उन्हे जेल भेज दिया गया।

एसपी सत्यनारायण प्रजापत ने प्रेस वार्ता करते हुए बताया कि कोखराज पुलिस टीम ने कसिया में चेकिंग के दौरान खागा की तरफ से आ रही कंटेनर ट्रक को रुकने का इशारा किया तो चालक कंटेनर ट्रक को सर्विस रोड की तरफ मोड़कर भागने लगा जिसे ओवरटेक करके रोक लिया गया जिसपर कटेंनर में सवार दोनो व्यक्ति उतर कर भागने का कोशिस की,जिन्हे घेरकर पकड़ लिया गया। पकड़े गये युवक मो0 अतीक पुत्र मो० रईस निवासी वार्ड नं0 03 शान्ति नगर अझुआ और सनी गौतम पुत्र सीताराम निवासी वार्ड नं0 03 शान्ति नगर अझुआ के कब्जे से चोरी का कंटेनर ट्रक बरामद हुआ है।

गिरफ्तार आरोपियों से भागने का कारण व बरामद कंटेनर के बारे में कड़ाई से पूछताछ करने पर आरोपी मो० अतीक ने बताया कि एक कंटेनर HR69B8434 जो मेरे नाम पर है, थाना अदलहाट जनपद मिर्जापुर में पिछले वर्ष जनवरी में पकड़ी गयी थी जो अभी भी उसी थाने पर खड़ी है। इलाहाबाद हटवा निवासी एक व्यक्ति ने चोरी का कंटेनर ट्रक लाकर मुझे दिया था जिसमे मैने व सनी ने मिलकर मेरे पकड़े गये ट्रक का नम्बर इस ट्रक में लगा दिया था साथ ही इसका चेचिस नम्बर भी खुरचकर दूसरा नम्बर छाप दिया है।

पुलिस ने लिखापढ़ी कर दोनों आरोपियों को न्यायालय पेश किया जहा से उन्हे जेल भेज दिया गया।

Ashok Kesarwani- Editor
Author: Ashok Kesarwani- Editor