कौशाम्बी में अफीम की खेती के साथ शुरू हो गई गांजे की खेती,पुलिस ने कई बिस्सा गांजे की खेती पकड़ी,जांच जारी

कौशाम्बी,

कौशाम्बी में अफीम की खेती के साथ शुरू हो गई गांजे की खेती,पुलिस ने कई बिस्सा गांजे की खेती पकड़ी,जांच जारी,

यूपी का कौशाम्बी जिला अब अपराध और अपराधियों का गढ़ बनता जा रहा है,थाना पुलिस की निष्क्रियता से अपराधी अब गांजे के व्यापार के लिए गांजा खुद ही खेती कर पैदा करना शुरू कर दिए है,जिसकी सूचना पर पुलिस ने कई बिस्सा गांजे की खेती पकड़ी है और खेत से कटवाकर ट्रैक्टर से हरा गांजा थाना लाई और कुछ लोगो को अरेस्ट भी किया है।पुलिस मामले की जांच पड़ताल में जुटी हुई है।

मामला महेवाघाट थाना क्षेत्र का है जहा जंगलों में पिछले दिनों कई बिस्सा अफीम  की खेती पकड़ी गई थी जिसमे कई लोगो को अरेस्ट कर पुलिस ने जेल भेजा था ,वही बुधवार की शाम को पुलिस ने मुखबिर की सूचना पर कई बिस्सा गांजा की खेती पकड़ी है,पुलिस खेत से हरा गांजा कटवाकर ट्रैक्टर से थाना लाई है,सूचना मिल रही है कि थाना पुलिस इस मामले में तीन लोगो को अरेस्ट कर के भी लाई है ।पुलिस मामले की लिखपढ़ी कर रही है लेकिन कुछ भी बताने से कतरा रही है।जिससे कही न कही मामले में लीपापोती करने की आशंका भी जताई जा रही है।

Ashok Kesarwani- Editor
Author: Ashok Kesarwani- Editor