कौशाम्बी,
वृक्ष हमारी धरती की शान ही नहीं बल्कि हमारे अस्तित्व की नींव भी हैं: धर्मराज मौर्य,
यूपी के कौशाम्बी जिले में विश्व पर्यावरण दिवस के अवसर पर भारतीय जनता पार्टी जिला कार्यालय प्रांगण में जिलाध्यक्ष धर्मराज मौर्य ने पार्टी पदाधिकारियों व कार्यकर्ताओं के साथ पौधा रोपण कर संबोधित किया।
उन्होंने कहा कि पेड़ प्राकृतिक वेंटिलेटर है वे न केवल हमें शुद्ध हवा,फल-फूल और छाया प्रदान करते हैं,बल्कि मिट्टी के कटाव को रोकने,वर्षा को संतुलित करने और जैव विविधता को बनाए रखने में भी महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं,लेकिन बढ़ते शहरीकरण और वनों की अंधाधुंध कटाई के कारण पर्यावरण असंतुलित होता जा रहा है। ऐसे में वृक्षारोपण केवल एक विकल्प नहीं, बल्कि हमारी नैतिक जिम्मेदारी बन गई है बल्कि स्वयं भी पेड़ लगाने और दूसरों को इसके लिए प्रेरित करने का संकल्प लें वृक्षारोपण के लाभ और इसे बढ़ावा देने के उपायों पर प्रकाश डाला।
उन्होंने कहा कि धरती मां द्वारा प्रदान किए गए प्राकृतिक उपहारों के दोहन को रोकने एवं उनके संरक्षण और संवर्धन हेतु हम सभी एक साथ आगे आए और पर्यावरण की रक्षा करने हेतु संकल्पित हों। उन्होंने कार्यकर्ताओं से अपील किया कि एक वृक्ष जरूर लगाएं।
इस मौके पर जिला उपाध्यक्ष आशीष केसरवानी,जिला मीडिया प्रभारी ज्ञानेन्द्र साहू,शोशल मीडिया संयोजक जितेंद्र साहू,विनोद कुशवाहा,हरेंद्र,सुरेंद्र दिनेश उपस्थित रहें।