स्वच्छ भारत मिशन को सफल बनाने के लिए नगर पालिका परिषद मंझनपुर की पहल,लोगो को स्वच्छता के प्रति किया गया जागरूक

कौशाम्बी: स्वच्छ भारत मिशन को सफल बनाने के लिए नगर पालिका परिषद मंझनपुर की पहल,लोगो को स्वच्छता के प्रति किया गया जागरूक,

यूपी एक कौशाम्बी जिले में स्वच्छ भारत मिशन को सफल बनाने के लिए नगर पालिका परिषद मंझनपुर ने एक नई पहल शुरू की है। नगर पालिका परिषद कर्मचारियों द्वारा नगर क्षेत्र में कचरा पृथक्करण (सेग्रग्रिगेशन) को लेकर जागरूकता अभियान चलाया जा रहा है, जिसके तहत नागरिकों से अपील की जा रही है कि वे घरों से निकलने वाले कचरे को अलग-अलग करें और स्वच्छता को अपनी आदत बनाएं।

इस अभियान के तहत नगर पालिका परिषद द्वारा एक आकर्षक पोस्टर भी जारी किया गया है, जिसमें स्पष्ट रूप से बताया गया है कि किस प्रकार कचरे को अलग-अलग डिब्बों में डालना है। पोस्टर में हरे, नीले, लाल और काले डिब्बों के माध्यम से कचरा पृथक्करण का संदेश दिया गया है।

नगर पालिका परिषद मंझनपुर की ईओ प्रतिभा सिंह एवं ट्रेनिंग पार्टनर त्रिलोक सिंह शिक्षा सेवा समिति के अध्यक्ष बालेंद्र सिंह का कहना है कि यदि हर नागरिक इस अभियान में सहयोग करेगा, तो न केवल शहर स्वच्छ रहेगा, बल्कि बीमारियों से भी बचाव होगा। उन्होंने लोगों से अपील की है कि वे इस पोस्टर में दिए गए निर्देशों का पालन करें और अपने आसपास के लोगों को भी इसके लिए प्रेरित करें।

समिति की तरफ से पंकज अग्रहरि, सिपतैन,शाहरुख शेख ने लोगो को जागरूक किया।

Ashok Kesarwani- Editor
Author: Ashok Kesarwani- Editor