कौशाम्बी,
फिल्मी स्टाइल में तेज रफ्तार कार डिवाइडर से टकराकर खाई में पलटी,कार सवार चार लोग घायल,
यूपी के कौशाम्बी जिले के कोखराज थाना क्षेत्र में तेज रफ्तार कार अनियंत्रित होकर डिवाइडर से टकराकर खाई में पलट गई,तेज आवाज के साथ खाई में कार पलटी देख हड़कंप मच गया,कार में दबकर चार लोग गंभीर घायल हो गए।मौके पर पहुंचे ग्रामीणों ने हादसे में कार में फंसे हुए चार कार सवारों को पुलिस की सहायता से एंबुलेंस से जिला अस्पताल भेजा।घटनास्थल पर पहुंची कोखराज थाना पुलिस ने घायलों को एंबुलेंस से जिला अस्पताल भेजकर कार को ग्रामीणों की मदद से सीधा कराया और जांच शुरू कर दी।घटना कोखराज थाना क्षेत्र के सकाढ़ा बाई पास के पास की है जहा अंधे मोड़ पर तेज रफ्तार कार पलट गई,जिसमे हमीरपुर से प्रयागराज जा रहे चार लोग गंभीर घायल हो गए।सभी घायलों को एंबुलेंस से जिला अस्पताल भेजा गया और घायलों के परिजनों को सूचना दी गई।









