कौशाम्बी
डीएम ने कलेक्ट्रेट परिसर का किया निरीक्षण,साफ-सफाई की बेहतर व्यवस्था सुनिश्चित करने के दिए निर्देश,
यूपी के कौशाम्बी डीएम सुजीत कुमार ने कलेक्ट्रेट परिसर का निरीक्षण किया, निरीक्षण के दौरान नाजिर को कलेक्ट्रेट बेहतर साफ-सफाई, नालियों की सफाई एवं पर्याप्त प्रकाश व्यवस्था सुनिश्चित करने के निर्देश देते हुए कहा कि कलेक्ट्रेट में कहीं पर गन्दगी एवं जल-जमाव न दिखने पायें। उन्होंने विभिन्न कार्यालयों/पटलों के निरीक्षण के दौरान सभी अधिकारियों/कर्मचारियों को समय से कार्यालय आने एवं शासकीय कार्यों को निष्पादित करने के निर्देश दिये। इसके साथ ही उन्होने कार्यालय को साफ-सुथरा एवं अभिलेखों को व्यवस्थित तरीके से रखने के निर्देश दिये।जिलाधिकारी ने नाजिर को टूटे एवं निष्प्रयोज्य फर्नीचर/कुर्सी, मेज एवं कूलर आदि की मरम्मत/नीलामी कराने के निर्देश दिये। इसके साथ ही उन्होंने वाटर कूलर को भी ठीक कराने के निर्देश दिये। निरीक्षण के दौरान एडीएम जयचन्द्र पाण्डेय सहित अन्य अधिकारी मौजूद रहे।









