कौशाम्बी,
SDM ने ड्रग इंस्पेक्टर के साथ की मेडिकल की दुकानों की जांच,
यूपी के कौशाम्बी डीएम सुजीत कुमार के आदेशानुसार एसडीएम सदर प्रखर उत्तम ने मेडिकल की दुकानों का आकस्मिक निरीक्षण किया,सदर एसडीएम प्रखर उत्तम के नेतृत्व में ड्रग इंस्पेक्टर ने क्षेत्र में संचालित 15 मेडिकल स्टोरों का निरीक्षण किया।एसडीएम प्रखर उत्तम ने निरीक्षण के दौरान मेडिकल स्टोर संचालकों को स्टोर पर लाइसेंस की कॉपी चस्पा करने,एक्सपायरी दवाओं को अलग बॉक्स में रखने एवं नष्ट करने तथा निर्धारित मूल्य पर ही दवाओं का विक्रय करने इत्यादि से संबंधित आवश्यक निर्देश दिए।निरीक्षण के दौरान मेडिकल स्टोर संचालकों में हड़कंप का माहौल बना रहा।









