कौशाम्बी,
सिरफिरे युवक ने स्कूल में चलाया ईट पत्थर छात्रों में अफरा-तफरी,
यूपी के कौशाम्बी जिले में कोखराज थाना क्षेत्र टेगाई ग्राम सभा में स्थित प्राथमिक विद्यालय में सिरफिरे युवक ने छात्र-छात्राओं की पढ़ाई के दौरान ईट पत्थर फेंकना शुरू कर दिया, इससे विद्यालय में अफरा-तफरी मच गई ।किसी तरह छात्र छात्राओ और अध्यापकों ने विद्यालय में ताला लगा कर जान बचाई। घटना की लिखित शिकायत प्रधानाध्यापक ने पुलिस में दिया है। प्रधानाध्यापक हमेशा स्कूल से गायब रहता है। सिराथू तहसील क्षेत्र के टेगाई ग्राम सभा के प्राथमिक विद्यालय में सुबह से छात्र-छात्राओं की पढ़ाई का कार्य चल रहा था। लगभग 11:00 बजे गांव का सिरफिरा युवक भोले शुक्ला ने अचानक स्कूल में ईट पत्थरों से हमला बोल दिया। इससे स्कूल में अफरा-तफरी मच गई। छात्र छात्राओं और अध्यापकों ने स्कूल में बंद कर किसी तरह से जान बचाई। प्रधानाध्यापक ने इसकी लिखित सूचना पुलिस को दिया है। स्कूल से प्रधानाध्यापक फूल कुमार हमेशा गायब रहता है। इससे नाराज होकर युवक ने प्रधानाध्यापक को निशाना बनाकर पथराव किया है।








