कौशाम्बी,
KYC के नाम पर दर्जनों ग्रामीण महिलाओं के खाते से शातिरों ने उड़ाए हजारों रुपए,
यूपी के कौशाम्बी जिले के मंझनपुर कोतवाली के मलाक पिंजरी के मजरा चकिया के दर्जनों लोगों के खाते से शातिरों ने हजारों रुपये उड़ा दिए। केवाईसी के नाम पर ग्रामीणों के साथ शातिरों ने खेल किया है। जानकारी होने पर महिलाओं ने मामले की शिकायत अधिकारियों से की है।मलाक पिंजरी के मजरा चकिया गांव मे चार अगस्त को बाइक से दो युवक पहुंचे थे। गांव में घूमकर उन्होंने बताया कि पेंशन, किसान सम्मान निधि के लाभार्थी अपना केवाईसी अपडेट करा लें। झांसे में आए लोग अपना-अपना कागज लेकर उनके पास पहुंचे। युवकों ने लैपटॉप में उनका पूरा डाटा फीड किया। इसके बाद उनसे फिंगर भी लगवा लिया। इसके बाद वह वापस चले गए। ललही छठ से पहले मंगलवार को महिलाएं खरीदारी के लिए बैंक गई तो पता चला कि उनके खाते से रुपये कट गए हैं। गांव की बबिता देवी के खाते से पांच हजार, सुखई के खाते से 10 हजार, राजरानी के खाते से 12 सौ रुपये, चंपा देवी के खाते से 10 हजार कटा है। इसी तरह गांव के 15 लोगों के खाते से रुपये कटा है। इसकी जानकारी होते ही लोगों के होश उड़ गए। गांव में घटना को लेकर तरह-तरह की चर्चाएं हैं। ग्रामीणों ने मामले की शिकायत अधिकारियों से की है।








