कौशाम्बी,
भरवारी में ट्रेन की टक्कर से अधेड़ की मौत,पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेजा,
यूपी के कौशाम्बी जिले के भरवारी में ट्रेन की टक्कर से अधेड़ की मौत हो गई,मृतक के पास बैंक पासबुक,आधार आदि समान मिला है,सूचना पर पहुंची पुलिस ने मृतक के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा दिया और जांच में जुट गई है।
घटना कोखराज थाना क्षेत्र के भरवारी रेलवे क्रासिंग के पास की है जहा जमुना प्रसाद पुत्र महादेव अल्लीपुर सुहेला के रहने वाले थे,रेलवे लाइन पार करते समय ट्रेन की चपेट में आ गए जिससे उनकी दर्दनाक मौत हो गई।घटना की सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिये भेज दिया और जांच में जुट गई।वही जैसे ही जमुना प्रसाद केके परिजनों को इसकी जानकारी हुई तो कोहराम मच गया।परिजन रोते बिलखते भरवारी पहुंच गए।









