कौशाम्बी,
एसपी ने स्कूल के छात्र छात्राओं और आम लोगो को यातायात नियमों के प्रति किया जागरूक,वितरित किए हेलमेट,
यातायात माह नवम्बर के तहत एसपी बृजेश कुमार श्रीवास्तव ने थाना करारी पुलिस के साथ स्कूली छात्र छात्राओं और आम लोगो को यातायात नियमों के प्रति जागरूक किया,एसपी ने उन्हें यातायात नियमों के प्रति सजग रहने और अपने सुरक्षा हेतु हेलमेट पहनने और सीट बेल्ट लगाने की अपील की।

एसपी ने इस दौरान कुछ लोगो हेलमेट भी वितरित किए तथा यातायात सुरक्षा संबंधी नियमों का पालन करने हेतु जागरूक किया एवम संबंधित को आवश्यक दिशा-निर्देश भी दिए ।








