उत्तर प्रदेश,
रेल उपरिगामी सेतु निर्माण के 04 चालू कार्यों हेतु रू0 14 करोड़ 87 लाख 91 हजार की धनराशि की गयी आवंटित,
न्यूज़ ऑफ इंडिया ( एजेन्सी)
उ0प्र0 द्वारा प्रदेश में रेल उपरिगामी सेतु निर्माण के 04 चालू कार्यों हेतु रू0 14 करोड़ 87 लाख 91 हजार की धराशि आवंटित की गयी है। इस सम्बन्ध में आवश्यक शासनादेश उ0प्र0 शासन लोक निर्माण विभाग द्वारा जारी कर दिया गया है।
इन 04 कार्यों में जनपद कौशाम्बी में उत्तर मध्य रेलवे के प्रयागराज-कानपुर रेल सेक्शन के कि0मी0-872/13-15 शुजातपुर रेलवे स्टेशन के निकट रेलवे सम्पार सं-15सी पर 02 लेन रेल उपरिगामी सेतु के निर्माण हेतु रू0 05 करोड़ 03 लाख 42 हजार, लखनऊ के अन्तर्गत राजाजीपुरम में बने आर0ओ0बी0 (सम्पार संख्या-218ए) से रानी लक्ष्मी बाई चिकित्सालय की तरफ क्लोवर लीफ के निर्माण कार्य हेतु रू0 52 लाख 88 हजार, सहारनपुर में डी0एफ0सी0सी0 रूट के अन्तर्गत नागल सहारनपुर मार्ग शुखपुरा कदीम मार्ग सम्पार संख्या-84 एसपीएल से 200 मी0 टपरी की तरफ रेलवे लाइन/नगल रजवाहे पर 02 लेन उपरिगामी सेतु के निर्माण कार्य हेतु रू0 03 करोड़ 58 लाख 02 हजार तथा सहारनपुर में नागल-सहारनपुर मार्ग पर रेल सम्पार संख्या-84एसी/ई-2 किमी0 177/13-15 के स्थान पर खान आलमपुर यार्ड (स्टार पेपर मिल) होते हुए जिलाधिकारी आवास मार्ग तक 02 लेन रेल उपरिगामी सेतु के निर्माण हेतु रू0 05 करोड़ 73 लाख 59 हजार (कुल रू0 14 करोड़ 87 लाख 91 हजार) की धनराशि अवमुक्त कर दी गयी है।
जारी शासनादेश में सम्बन्धित अधिकारियों को वित्तीय हस्तपुस्तिका में वर्णित नियमों, स्थाई आदेशों आदि का अनुपालन सुनिश्चित कराते हुये एवं प्रत्येक दशा में आवंटित धनराशि का उपयोग किसी अन्य मद में न किये जाने के निर्देश दिये गये हैं। साथ ही कार्य की विशिष्टियां, मानक व गुणवत्ता की जिम्मेदारी सहित तथा वित्तीय नियमों का अक्षरसः अनुपालन सुनिश्चित करते हुये परियोजना को ससमय पूर्ण किया जाय।








