कौशाम्बी,
गरीब बाइक सवारों का आनलाइन चालान नही उन्हे जागरूक करे और हेलमेट गिफ्ट करे पुलिस:डिप्टी सीएम,
यूपी के कौशाम्बी आए डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्य ने गरीब बाइक सवारों के लिए एक बड़ी सौगात दी है,डिप्टी सीएम ने समीक्षा बैठक के दौरान एसपी बृजेश कुमार श्रीवास्तव को निर्देश दिया है कि पुलिस गरीब बाइक सवारों का हेलमेट नहीं होने पर आनलाइन चालान कर देती है जिससे वह गरीब आनलाइन चालान को भरता नही है और सरकार पर आनलाइन चालान का बोझ बढ़ता जा रहा है।
डिप्टी सीएम ने एसपी बृजेश कुमार श्रीवास्तव को निर्देश दिया कि अपनी पुलिस से वाहन चालकों को इसके लिए जागरूक करे और गरीब बाइक सवारों का आनलाइन चालान न करे बल्कि उन्हें हेलमेट उपहार स्वरूप गिफ्ट करे,जिससे वह दोबारा पुलिस के आनलाइन चालान से बच सके।








