कौशाम्बी,
डीएम एवं एसपी ने तहसील सिराथू में सुनी जनशिकायतें,संबंधित को गुणवत्तापूर्ण निस्तारण के दिए निर्देश,
यूपी के कौशाम्बी डीएम सुजीत कुमार एवं एसपी बृजेश कुमार श्रीवास्तव ने तहसील सिराथू में जनशिकायतों को सुनकर सम्बन्धित अधिकारियों को गुणवत्तापूर्ण व समयान्तर्गत निस्तारित करने के निर्देश दियें।डीएम ने राजस्व से सम्बन्धित शिकायतों पर राजस्व एवं पुलिस की संयुक्त टीम को मौके पर जाकर शिकायत को निस्तारित करने के निर्देश दिए।
डीएम ने सभी अधिकारियों से कहा कि तहसील दिवस एवं आई0जी0आर0एस0 के शिकायतों के निस्तारण में गुणवत्ता पर विशेष ध्यान दिया जाय। सम्पूर्ण समाधान दिवस में कुल 130 शिकायतें प्राप्त हुई, जिसमें से 07 शिकायतों का निस्तारण मौके पर ही कर दिया गया।
तहसील मंझनपुर में कुल 29 शिकायतें प्राप्त हुई, जिसमें से 03 शिकायतों का निस्तारण मौके पर ही कर दिया गया तथा तहसील चायल में कुल 41 शिकायतें प्राप्त हुई, जिसमें से 03 शिकायत का निस्तारण मौके पर ही कर दिया गया।
इस अवसर पर सीडीओ डॉ0 रवि किशोर त्रिवेदी सहित अन्य सम्बन्धित अधिकारी उपस्थित रहें।








