यूपी के कौशाम्बी में विदेशी साइबेरियन पक्षियों का हो रहा शिकार,पुलिस ने दो शिकारी किए अरेस्ट

कौशाम्बी,

यूपी के कौशाम्बी में विदेशी साइबेरियन पक्षियों का हो रहा शिकार,पुलिस ने दो शिकारी किए अरेस्ट,

यूपी के कौशाम्बी में हजारों किलोमीटर का सफर कर आए विदेशी साइबेरियन पक्षियों का कुछ शिकारी शिकार करना शुरू कर दिए है,पुलिस ने दो शिकारी युवकों को सात मृत साइबेरियन पक्षियों के साथ अरेस्ट किया है।

कौशाम्बी जिले के महेवाघाट थाना क्षेत्र में स्थित ऐतिहासिक अलवारा झील में प्रत्येक वर्ष ठंड शुरू होते ही हजारों किलोमीटर का सफर तय कर साइबेरियन पक्षी आते है और ठंड के सीजन तक रुकते है।वही शिकारी उन्ही विदेशी पक्षियों को मारकर बेचना शुरू कर दिए है।

शिकारी युवक साइबेरियन पक्षियों को मारकर एक पक्षी को 125 रुपए में बेचना शुरू कर दिए है,किसी ग्रामीण ने एक युवक के पास पक्षियों को देखा तो उसे रोक लिया और युवक के पास जैकेट में भरकर ले जा रहे साइबेरियन पक्षियों  का वीडियो बना लिया।ग्रामीण की शिकायत पर पुलिस ने दो आरोपियों को अरेस्ट कर लिए है।आरोपियों के पास से 7 मृत साइबेरियन पक्षी बरामद हुए है। पुलिस युवकों से पूछताछ कर रही है।

Ashok Kesarwani- Editor
Author: Ashok Kesarwani- Editor