कौशाम्बी,
सपा के राष्ट्रीय महासचिव इंद्रजीत सरोज ने कहा 2027 में अखिलेश यादव का मुख्यमंत्री बनना तय,कहा जुल्म करने वालो का तैयार रखना सजरा,चुन चुन के लेंगे हिसाब,
यूपी के कौशाम्बी जिले के सिराथू में सांसद बेटे पुष्पेंद्र सरोज के साथ स्वागत कार्यक्रम में पहुंचे सपा के राष्ट्रीय महासचिव इंद्रजीत सरोज ने भाजपा सरकार और पुलिस पर जमकर हमला बोला है,सपा के राष्ट्रीय महासचिव ने सपा कार्यकर्ताओं से कहा कि जुल्म करने वालों का सजरा तैयार कर लो,2027 में हमारी सरकार बनेगी और अखिलेश यादव मुख्यमंत्री बनेंगे,तब सभी से हिसाब लिया जाएगा।
इंद्रजीत सरोज ने सभी अत्याचारियों से सूद समेत बदला लेने की भी बात कही,सरोज बोले एक इंस्पेक्टर को दिमाग में बैठा लिया हूं, 2027 में सरकार बनने के बाद उसे पूरे यूपी में खोजूंगा।
उन्होंने टेलीकॉम कंपनी का रिचार्ज मंहगा होने पर भी सरकार को घेरा,सपा के राष्ट्रीय महासचिव ने बसपा सुप्रीमो को बीजेपी का एजेंट बताया,उन्होंने बीजेपी एमएलसी बाबू लाल तिवारी के बयान पर भी चुटकी ली,
इंद्रजीत सरोज ने बेरोजगारी, महंगाई और रिश्वतखोरी पर भी सरकार को घेरा।इंद्रजीत सरोज के निशाने पर दगाबाज कार्यकर्ता भी हैं, बोले ये पार्टी के लिए कोढ़ हैं।कार्यकर्ताओं को हिदायत देते हुए बोले कि काम करने वाले को ही 20 27 में प्रमोट किया जाएगा।
कौशाम्बी में दो विधायकी की सीट खाली होने पर भी राष्ट्रीय महासचिव इंद्रजीत सरोज ने कहा कि समय आने पर दोनों सीट पर अपने विधायक फिर होंगे।
इस दौरान नवनिर्वाचित सांसद का कार्यकर्ताओं और जनता ने जोरदार स्वागत किया।सांसद पुष्पेंद्र सरोज ने इस दौरान पौधरोपण भी किया,सांसद ने लोगो को भी पौधे लगाने के लिए प्रेरित किया।








