कौशाम्बी,
15 दिनों से गायब हो गया युवक,परिजनों ने खोजा ,नहीं मिलने पर पुलिस ने दर्ज कराई गुमशुदगी,नहीं मिला युवक,
यूपी के कौशाम्बी जिले के रामचन्द पुत्र स्व० दर्शन लाल ग्राम हुसैनसई थाना सदीपनघाट ने संदीपन घाट थाना पुलिस को अपने पुत्र आशीष कुमार उम्र 22 वर्ष के 03 मार्च को समय शाम 19.30 बजे घर से बिना बताए कही चले जाने के सम्बन्ध में सूचना दी।
उन्होंने बताया कि उनका लड़का आशीष कुमार उम्र 22 वर्ष जो महाराष्ट्र में रोजी रोजगार के लिए गया था और 28 फरवरी को अपने घर वापस आया था और अपने साथ लाए सामान को घर पर रख दिया और अपने घर में रह रहा था और साथ में घर वाले भी रहते थे 03 मार्च को समय करीब 07.30 बजे शाम को उनका लड़का आशीष कुमार अपने घर से कही चला गया प्रार्थी अपने लड़का की काफी खोज बीन किया किन्तु कही पता नहीं चला।
आशीष का रंग गोरा और पहनावा लाल रंग की टीशर्ट व सफेद रंग की जीन्स व पैर में सफेद रंग का जूता पहने हुए है ,उसकी लम्बाई लगभग 5 फिट है। यदि किसी भी व्यक्ति को यह मिले तो कृपया मोबाइल नंबर 9454403774 एवं 8423108174 पर देने की कृपा करे।